{"_id":"5cab8184bdec221424307eba","slug":"nepal-border-sealed-for-pithoragarh-district-72-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले से सटी नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले से सटी नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील
Mon, 08 Apr 2019 10:44 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला/झूलाघाट।
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला/झूलाघाट।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल को सील करते एसएसबी के अधिकारी।
- फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
उत्तराखंड में 11 अप्रैल को लोकसभा के लिए मतदान को देखते हुए सोमवार शाम पांच बजे से नेपाल सीमा अगले 72 घंटे के लिए सील कर दी गई है। नेपाल सीमा अब बृहस्पतिवार की शाम मतदान समाप्ति के बाद खुलेगी।
धारचूला एसएसबी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर यूएस देवली, जौलजीबी एसएसबी इंचार्ज इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के आदेश पर सोमवार शाम 5 बजे नेपाल को जोड़ने वाले धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, झूलाघाट और तिकड़म में बने झूलापुलों के साथ ही व्यास घाटी के गर्ब्यांग के पास स्थित सीता पुल पर ताले लगा दिए गए हैं। झूलाघाट में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय झूला पुल के बंद होने से त्योहार के लिए घरों को लौट रहे दर्जनों नेपाली नागरिक भारत में ही फंस गए हैं। इन लोगों को अब 72 घंटे तक इंतजार करना पड़ेगा।
वहीं, टनकपुर से लगी भारत-नेपाल सीमा मंगलवार की शाम पांच बजे से 48 घंटे के लिए जबकि बनबसा से लगी सीमा मंगलवार-बुधवार की रात 12 बजे बाद सील हो जाएगी। सीओ नरेश चंद ने बताया कि इस दौरान आपात परिस्थिति के अलावा किसी को भी दोनों देशों के बीच आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए मेला क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र से श्रद्धालुओं को सीमा सील होने की सूचना दी जा रही है।