{"_id":"58fe2d4b4f1c1bdd0bc0c000","slug":"neither-worry-about-the-environment-nor-the-laws-of-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पर्यावरण की चिंता, न कायदे कानूनों की परवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पर्यावरण की चिंता, न कायदे कानूनों की परवाह
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कूड़ेदान में ही जलाया जा रहा कूड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइकोर्ट के खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद नगरपालिका के कंटेनरों से कूड़ा उठाने के स्थान पर आग लगा दी जा रही है। मामला संज्ञान में लाए जाने पर अब नगर पालिका प्रशासन अब जांच की बात कर रहा है।
नगरपालिका के कर्मी कंटेनरों से कूड़ा उठाने के स्थान पर कंटेनर में ही आग लगा दे रहे हैं। रविवार की रातभर चंडाक रोड में जीजीआईसी के पास कंटेनर में आग लगी रही। यह तब है जबकि हाइकोर्ट का साफ निर्देश है कि कूड़े में आग न लगाई जाए। पिछले महीने भी कंटेनरों में आग का मामला सामने आया था।
तब अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने मामले की एसडीएम से जांच कराने और पालिका के गैर जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। उस समय भी कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। अब यह मामला दोबारा सामने आया तो पालिका प्रशासन सख्त कदम उठाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
कंटेनरों में कूड़ा जलाने के मामले में कई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। जिस इलाके में कूड़े में आग लगी मिलेगी, उस इलाके के कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाएगा। चंडाक रोड में कंटेनर में आग लगाने की जांच की जाएगी।
- खीमानंद जोशी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पिथौरागढ़