फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Neither DM, the ADM, DM not in charge, nor officer

न डीएम, न एडीएम, न प्रभारी डीएम, न तहसीलदार

Wed, 23 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Wed, 23 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

यहां जाड़े का मौसम आने से काफी पहले से ही कलक्ट्रेट में सन्नाटे का आलम दिख रहा था। अब तो यह सन्नाटा ज्यादा गहरा रहा है। बुधवार को यहां न तो डीएम का दफ्तर खुला, न एडीएम का दफ्तर खुला और न प्रभारी डीएम का ही दफ्तर खुल पाया। तहसीलदार की कुर्सी भी खाली मिली। एकमात्र एसडीएम सदर अनुराग आर्य जरूर रोज अपने दफ्तर में बैठ रहे हैं।

विज्ञापन

सुबह 10.30 बजे जब अमर उजाला टीम कलक्ट्रेट पहुंची तो वहां सुनसानी थी, जबकि वहां इस समय तक चहल-पहल शुरू हो जाती थी। डीएम एचसी सेमवाल 15 नवंबर से कोलकाता ट्रेनिंग में हैं। उनकी जगह एडीएम को प्रभारी डीएम का कार्यभार मिला तो वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बाद में सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी को प्रभारी डीएम का चार्ज मिला, लेकिन वह भी अवकाश पर चल रहे हैं। कलक्ट्रेट में डीएम के स्टेनो जरूर शासन से आने वाली डाक का निरीक्षण कर रहे थे। इसके अलावा उनके पास ज्यादा कोई काम नहीं था।
विज्ञापन

यहां का तहसील कार्यालय अब कलक्ट्रेट से सटे वन पंचायत के भवन में शिफ्ट हो गया है। वहां पर सुबह 11 बजे तहसीलदार की कुर्सी खाली मिली। आफिस के कर्मचारियों ने बताया कि तहसीलदार हरीराम आफिस के काम से देहरादून गए हुए हैं। वह कब आएंगे पता नहीं था। लाजिमी है कि अब वह सोमवार को ही पहुंचेंगे क्योंकि बृहस्पतिवार को ईद मिलादुनवी और 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश है। अगले दिन शनिवार, फिर रविवार आ जाएगा। तहसील कार्यालय में दूरदराज गांवों से कुछ युवा जाति, आय, स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाने को पहुंचे थे। उनकी प्रक्रिया तो निपट गई थी, लेकिन तहसीलदार के न होने के कारण उनको प्रमाणपत्र कब मिलेगा कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के न होने से अन्य विभाग भी सुस्त
जिले का मुखिया न होने के कारण अन्य विभाग भी सुस्त पड़े हैं। विभागीय अधिकारी सिर्फ अपने निदेशालयों से आने वाले पत्रों का जवाब दे रहे हैं। जिला स्तर पर उनको निर्देश देने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि ऐसे में जिला कैसे चलेगा अंदाजा लगाया जा सकता है। वह कहते हैं कि सरकार ने इस जिले को लावारिस हालत में छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed