{"_id":"e96cee097d735b25e4b6309537ab958c","slug":"neha-bhupendra-won-the-800-meter-race-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा, भूपेंद्र, पूजा ने जीती 800 मीटर की दौड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा, भूपेंद्र, पूजा ने जीती 800 मीटर की दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 14 Oct 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
मूनाकोट ब्लॉक की माध्यमिक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता झौलखेत के खेल मैदान में शुरू हो गई है। पहले दिन हुई बालिका सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में नेहा धारियाल ने पहला, सपना ने दूसरा, निशा कुमारी ने तीसरा स्थान और बालक वर्ग में भूपेंद्र प्रसाद ने पहला, अजय सिंह ने दूसरा, पवन सिंह नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पूजा, ज्योति, मनीषा गोबाड़ी, सब जूनियर बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में कमल सिंह, नितिन सौन, गोविंद जोशी और बालिका वर्ग में सिमरन बिष्ट, सपना गोबाड़ी, नीतू पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मूनाकोट के बीडीसी डीआर राज ने किया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बसंत सिंह बोहरा, मूनाकोट के खंड शिक्षाधिकारी जीपी कोहली थे। संयोजक जीआईसी पीपलकोट के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सौन और सह संयोजक जीजीआईसी मूनाकोट की प्रधानाचार्य आभा पंत थी। प्रतियोगिता संपन्न कराने में खेल समन्वयक अर्जुन कुमार, चंद्र सिंह बिष्ट, सदानंद भट्ट, कवींद्र लाल, कैलाश भट्ट, निरंजन पांडे, सुशील पंत, मनोज सिंह सौन, अनिल पुनेठा, दीपक उप्रेती, महेंद्र बसेड़ा समेत कई शिक्षक सहयोग दे रहे हैं।