फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Negligence on the suspension and better rewards

लापरवाही पर निलंबन और बेहतर काम पर पुरस्कार

Sat, 14 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Negligence on the suspension and better rewards
पिथौरागढ़ में चुनाव संबंधी प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

चुनाव के काम में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छोटी सी गलती उनको निलंबन का दंड दे सकती है, दूसरी तरफ इतने अहम काम को बेहतर ढंग से संचालित करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने शनिवार को यहां आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी कार्मिकों से कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गलती न की जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारियों को समझाया कि आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन के काम में लगे सभी कर्मचारी चुनाव आयोग के अधीन आ जाते हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, दावेदारों, प्रतिनिधियों के साथ समान और मधुर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में यदि कोई शिकायत आती है तो तत्काल कार्रवाई की जाए। निरीक्षण में खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। रोज के निरीक्षण की रिपोर्ट भी उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले कर्मचारी चुनाव संपन्न होने के बाद पुरस्कृत भी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


50 हजार से ज्यादा रुपए न ले जाएं
चुनाव के दौरान 50 हजार रुपए से अधिक की रकम ले जाने पर प्रशासन उस रकम को सीज कर देगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि यदि कहीं पर ज्यादा धनराशि मिले तो तत्काल आयकर विभाग, बिक्री कर, कस्टम विभाग समेत संबंधित रिटर्निंग अफसर को भी सूचना दी जाए। कंट्रोल रूम में भी इस जानकारी को तत्काल दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों पर नहीं लगेगा पोस्टर-बैनर
किसी भी वाहन में राजनीतिक दल या प्रत्याशी का पोस्टर-बैनर नहीं लगेगा। यदि कहीं पर इस तरह का मामला पकड़ में आता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। निगरानी टीम और उड़नदस्ता टीम इस पर कार्रवाई करेंगी। संबंधित दावेदार और पार्टी को नोटिस भेजा जाएगा।


अधिकारियों को दंड संहिता के अधिकार
अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने कहा कि जिन अधिकारियों को मजिस्ट्रेट की पावर मिली है, उनको भारतीय दंड संहिता की धाराओं का प्रयोग करने का अधिकार है। ऐसे अधिकारियों को चाहिए कि वह अपने अधिकारों और दायित्वों का अध्ययन कर लें, ताकि उनको कार्य संपादन में आसानी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed