फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Neeraj and Meena win gold in race

दौड़ में नीरज और मीना ने जीते गोल्ड

Sat, 02 Feb 2019 12:15 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sat, 02 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Neeraj and Meena win gold in race
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : AMAR UJALA
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोट के छात्र नीरज टम्टा और मीना बाफिला ने स्वर्ण पदक जीता है। दोनों गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे।  
विज्ञापन


जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी ने बताया कि 29 व 30 जनवरी को हल्द्वानी के एफटीआई में आयोजित प्रतियोगिता के 100 व 200 मीटर दौड़ में नीरज टम्टा ने और 400 मीटर दौड़ में मीना बाफिला ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। लंबी कूद में नितिन सिंह थापा ने तीसरा, 400 मीटर की बाधा दौड़ में वर्षा रावत ने तीसरा, भाला क्षेपण में ज्योति ने दूसरा, गोला क्षेपण में अजय सिंह ने दूसरा और तीन हजार व 15 सौ मीटर दौड़ में मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिले के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कुल तीन गोल्ड, दो सिल्वर और सात कांस्य पदक प्राप्त किए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, अर्जुन कुमार, इंद्रजीत सामंत, नितिन उप्रेती, योगेश जोशी, महेश उपाध्याय, जीवन खोलिया, रुचि खोलिया, राजेंद्र सिंह ने खुशी व्यक्त की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed