फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NCC Camp in Pithauragarh

एनसीसी के वार्षिक शिविर में ब्रावो कंपनी ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
NCC Camp in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में एनसीसी के वार्षिक कैंप के समापन पर ट्राफी के साथ एनसीसी कैडेट्स। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। 80यूके बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। शिविर में कैडेटों ने ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग, स्वच्छता आदि की बारीकियां सीखीं। शिविर में ब्रावो कंपनी से सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बीएमएस परमार ने शिविर का समापन किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट अधिक होने के कारण तीन चरणों में वार्षिक शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में कैडेटों को ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग, स्वच्छता आदि की बारीकियां सिखाई गई। वार्षिक कैंप के दौरान राष्ट्रीय फायरिंग टीम और थल सेना कैंप के लिए भी कैडेटों का चयन किया गया। एक माह तक चले इस शिविर में गंगोलीहाट, देवलथल, नाचनी, मुनस्यारी, कालिका आदि क्षेत्रों के विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। शिविर में ब्रावो कंपनी ने सर्वाधिक अंक पाए। अल्फा कंपनी ने द्वितीय, चार्ली कंपनी ने तृतीय स्थान पाया। शिविर में एकलव्य एकेडमी के मेजर ललित सिंह ने कैडेटों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed