{"_id":"6a284db2b9a084a1b9021972","slug":"ncc-cadets-created-a-stir-by-presenting-a-cultural-programme-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-142828-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 6104 विद्यार्थियों ने लिया कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 6104 विद्यार्थियों ने लिया कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश
Tue, 09 Jun 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कक्षा छह और नौवीं में 6,104 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सरकारी स्कूलों में नए सत्र में प्रवेश के बाद छात्र संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
जिले के आठों विकासखंड में स्कूलों में कक्षा छह में 2,138 और कक्षा नौ में 3,966 प्रवेश हुए हैं। इसमें कक्षा छह में 962 छात्र, 1136 छात्राएं और कक्षा नौ में 1863 छात्र, 2103 छात्राएं शामिल हैं। कक्षा छह में शासकीय विद्यालय 2093 विद्यार्थियों और अशासकीय विद्यालयों 45 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं। वहीं कक्षा नौ में शासकीय विद्यालय में 3900 विद्यार्थियों और अशासकीय विद्यालयों में 66 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक, वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत ने बताया कि वर्तमान में शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश चल रहे हैं। सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ना उचित है।