{"_id":"684715e11b9428e9af00cac3","slug":"navya-won-one-gold-and-two-bronze-medals-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-128872-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नव्या ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नव्या ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीता
Mon, 09 Jun 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एशियन स्कूल की बैडमिंटन खिलाड़ी नव्या बिष्ट ने हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन कप-2025 में शानदार प्रदर्शन कर तीन पदक हासिल किए हैं। नव्या ने अंडर-15 बालिका युगल वर्ग में स्वर्ण पदक और अंडर 13, 15 बालिका एकल वर्ग में दो कांस्य पदक जीतकर पिथौरागढ़ का परचम लहराया हैं।
नव्या वर्तमान में जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन कोच भूपेश बिष्ट और दीपांक वर्मा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। विद्यालय के संस्थापक स्वामी डॉ. वीरेंद्रानंद महामंडलेश्वर व हिमालयन पीठाधीश्वर चेयरमैन पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने छात्रा नव्या को शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता राज्य के सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, खेल प्रेमियों औा क्षेत्रवासियों ने नव्या की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। संवाद