फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   National Sports Day was celebrated in pithoragarh

Pithoragarh: खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद, जिलेभर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Thu, 29 Aug 2024 07:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 29 Aug 2024 07:27 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानदं को याद करते हुए जिले भर में जगह-जगह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
National Sports Day was celebrated in pithoragarh
national sports day - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानदं को याद करते हुए जिले भर में जगह-जगह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ इसमें लोगों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

नगर के देवसिंह मैदान में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सद्भावना दौड़ कराई गई। इसका शुभारंभ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने किया। सीनियर बालक वर्ग में सुरेश पाठक ने पहला, विनोद सिंह ने दूसरा, किशन कुमार ने तीसरा, बालिका वर्ग में सोनी पांडे ने पहला, रितिका गिरी ने दूसरा, दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

10 वर्ष से कम आयु वर्ग में मुकेश, रमीत, संकेत गुरुंग क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति देवलथल ने त्रिलोक सिंह बसेड़ा इंटर कॉलेज में मैराथन का आयोजन किया। ओपन पुरुष वर्ग में निर्मल टम्टा पहले, नितिन गिरी दूसरे, उमेश गिरी तीसरे, महिला वर्ग में तनुजा पहले, प्रियंका दूसरे, रीना आर्य तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग में मनीष कुमार, प्रिंस बिष्ट, रितेश बिष्ट, बालिका वर्ग में प्रियंका भट्ट, रिया भट्ट कशिश कोहली को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि बहादुर सिंह सामंत, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार, प्रधानाचार्य कुंदन सिंह धामी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर ध्यान चंद को दी श्रद्धांजलि
धारचूला में धौलीगंगा पॉवर स्टेशन के प्रमुख एम कन्नन की तरफ से केंद्रीय विद्यालय निंगालपानी में आयोजित कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान महिला और पुरुष वर्ग की रस्साकस्सी, वॉलीबॉल, दौड़, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य राहुल देव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहां पर महाप्रबंधक विद्युत मो. आजम, सिद्धिविनायक, विपुल तोमर, नीरज सिंह, कुनाल डबास, जोगिंदर सहित कई लोग शामिल रहे। 

सूरज, आरती, उमेद, गुंजन ने लगाई सबसे तेज दौड़
थल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर पांखू आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में ओपन और अंडर-14 आयु वर्ग की क्रास कंट्री दौड़ कराई गई। ओपन बालक वर्ग में डाडल गांव के सूरज सिंह प्रथम, जड़िया गांव के पंकज कुमार द्वितीय और ओड्यूड़ा गांव के मोहित लाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कोटगाड़ी की आरती जोशी को पहला, ओड्यूड़ा की शीतल को दूसरा, कोटगाड़ी की खुशबू जोशी को तीसरा स्थान मिला।

अंडर-14 बालक वर्ग में चौसाला गांव के उमेद कार्की, लछिमा गांव के सौरव पाठक, मसूरिया गांव के भूपेंद्र रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कोटगाड़ी की गुंजन प्रथम, ओड्यूड़ा की मनीषा द्वितीय और मसूरिया की हंसी कार्की तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को प्रमाणपत्र और खेल किट प्रदान किया गया। वहां पर मुख्य अतिथि बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, प्रधानाचार्य उमी चंद्र पाठक, खजान चंद्र गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला सहित कई लोग शामिल रहे।

नवोदय विद्यालय में हुई कैरम, शतरंज प्रतियोगिता
गंगोलीहाट में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खेल दिवस पर कैरम, शतरंज, मुर्गा झपट, फुटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पियूष, ऋषभ और मिताली, मानषी की जोड़ी कैरम की विजेता रही। हार्दिक जोशी, शालिनी ने शतरंज प्रतियोगिता जीती। मनोज, तिलक की जोड़ी बैटमिंटन की विजेता रही। नंदा देवी हाउस ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीती। प्राचार्य त्रिभुवन कुमार वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भुवन चंद्र, सुनील चन्याल, पंकज सामंत, पवन डोभाल, सुनील जोशी आदि ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed