{"_id":"69e6876ca58d7a9c1e0d0af7","slug":"national-lok-adalat-on-may-9-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-140838-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को
Tue, 21 Apr 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला सहित जिले के अन्य न्यायालयों में नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बताया कि लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान फौजदारी, एनआई एक्ट, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रमिक क्षतिपूर्ति, वैवाहिक एवं दीवानी सहित अन्य मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक लोग अधिवक्ता के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन