{"_id":"5b50cad24f1c1b6f668b45ae","slug":"national-boxer-geetika-rathore-suo-motu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल बॉक्सर गीतिका राठौर ने की खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल बॉक्सर गीतिका राठौर ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नेशनल बॉक्सर गीतिका राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभरती बॉक्सर गीतिका राठौर ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों का कहना है कि वह काफी दिन से अवसाद में थी। इस खबर से बॉक्सिंग फेडरेशन और साथी खिलाड़ी भी हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक देहरादून में एक प्रतियोगिता के दौरान उसके घुटना टूट गया था, जिसकी वजह से बाद में उसे घुटना प्रत्यारोपित करना पड़ा था। इसके बाद से लगातार उसकी प्रेक्टिस में असर पड़ रहा था। इसे ही उसके अवसाद की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मुंगरोली गांव निवासी गीतिका राठौर (18) पुत्री हुकुम सिंह राठौर ने बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने पर मां रेखा देवी को जहर खाने का पता चला। आनन-फानन में 108 वाहन से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में गीतिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गीतिका गोल्ड मेडलिस्ट थी और 2016 में जनवरी और अप्रैल में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। इधर घटना की जानकारी मिलने पर थल थाने के थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत पुलिस दल के साथ देर शाम मुंगरौली पहुंचे। बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष पंत, एसआई अमन, दीपिका नेगी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।