फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nathana Devi drinking water pumping scheme stops drinking water supply for ten days

नैथना देवी पेयजल पंपिंग योजना में दस दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

Tue, 07 May 2019 12:43 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 07 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nathana Devi drinking water pumping scheme stops drinking water supply for ten days
बाजन में पेयजल टैंकर से पानी लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : AMAR UJALA
भिकियासैंण विकासखंड के अंतर्गत नैथना देवी पेयजल पंपिंग योजना में दस दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण दर्जनों गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। गांवों के नौलों में भी पानी सूखने लगा है। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी नहीं मिलने से ग्रामीण बेहाल हैं।
विज्ञापन


नैथना देवी पेयजल पंपिंग योजना में दस दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण दौला, चौड़ा, घुघती, बाजन, धमेड़ा, शिलंग गांवो की जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव के नौलों में भी पानी सूखते जा रहा है। इस कारण पानी की किल्लत काफी बढ़ गई है। नौलों में सुबह से ही पानी के लिए ग्रामीणों की लाइन लग रही है। इसके बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही लोगों का पूरा दिन बर्बाद हो रहा है। सड़क किनारे के गांवों में पेयजल टैंकर भेजकर पानी वितरित किया गया। बाजन गांवों में जैसे ही पेयजल टैंकर पहुंचा तो पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। पेयजल टैंकर आने के बाद भी कई लोगों को पानी नहीं मिल सका। इन दिनों गांवों में कई शादियां भी हो रही हैं। शादी वालों को भी पानी नहीं मिल रहा है। सड़क से दूर स्थित गांवों में तो स्थिति काफी खराब होते जा रही है।
विज्ञापन


बाजन और धमेड़ा में लगे हैंडपंप लंबे समय से खराब
अल्मोड़ा। भिकियासैंण विकासखंड के अंतर्गत बाजन और धमेड़ा में लगे हैंडपंप काफी लंबे समय से खराब हैं। गर्मी के दिनों में पेयजल किल्लत होने पर यह हैंडपंप लोगों की प्यास बुझाते थे मगर पिछले लंबे समय से दोनों हैंडपंपों के खराब होने के कारण ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा है।  बाजन निवासी ललित बाजन ने बताया कि इस संबंध में विभाग को सूचना दी गई लेकिन खराब पड़े हैंडपंपों को अब तक ठीक नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed