{"_id":"57ed4a944f1c1bca7f573fb7","slug":"naraynnagr-degree-college-to-elect-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणनगर डिग्री कॉलेज में चुनाव छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणनगर डिग्री कॉलेज में चुनाव छह को
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी करते समय मौजूद छात्र और प्राध्यापक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणनगर में छात्रसंघ चुनाव छह अक्तूबर को होगा। इस बार हर पद में नोटा का विकल्प भी मौजूद रहेगा। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही दावेदारों ने संपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्राचार्य डॉ. उमा पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है। कार्यक्रम के मुताबिक एक अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। तीन अक्तूबर को नाम वापसी होगी और शाम को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। छह अक्तूबर को मतदान, मतगणना, परिणाम और शपथग्रहण कार्यक्रम होगा। इस बीच दावेदारों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए चुनाव होगा। मुख्य लड़ाई इस बार भी अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए होने वाली है। चुनाव का कार्यक्रम तय करते समय चुनाव समिति के सदस्य, दावेदार और प्राध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन