{"_id":"5724e4fa4f1c1b9934a91639","slug":"nanda-devi-group-of-african-youth-were-at-tracking","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदादेवी ट्रैकिंग पर निकला अफ्रीकी युवाओं का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदादेवी ट्रैकिंग पर निकला अफ्रीकी युवाओं का दल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रैकिंग दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैकिंग अभियान पर जाने वाले विदेशी ट्रैकरों का आना शुरू हो गया है। इस वर्ष का पहला पांच सदस्यीय दल शनिवार को 7400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नंदादेवी पर्वत के बेस कैंप तक ट्रैकिंग पर निकला है। इस दल में दक्षिण अफ्रीका के 5 ट्रैकर, उनके साथ 7 पोर्टर, 8 पोनी एवं 3 स्थानीय लोगों का स्टाफ शामिल है। ट्रैकिंग दल में दो महिलाएं भी भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
ट्रैकिंग दल ने यहां तहसील प्रशासन से अनुमति ली है और अपनी ओर से सभी औपचारिकता पूरी कराई है। नंदादेवी पर्वत का बेस 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ट्रैकर दल इसी बेस कैंप तक जाने का प्रयास करेगा। दक्षिण अफ्रीका के ट्रैकर क्लार्क, स्कोल, टिंकल ने बताया कि नंदादेवी पर्वत के बारे में इंटरनेट से जानकारी मिली थी। इसके बाद ही उन्होंने ट्रैकिंग पर जाने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग का मकसद सिर्फ साहसिक गतिविधि में भाग लेना नहीं है, वरन टीम के सदस्य उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली जड़ी-बूटी, वनस्पति, प्राकृतिक दृश्यों का अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
विदेशियों को नंदादेवी बेस कैंप तक ट्रैकिंग पर जाने का बड़ा क्रेज रहता है। कुछ ट्रैकर पंचाचूली बेस कैंप तक भी जाते हैं। ट्रैकिंग टूर आर्गेनाइज करने वाले वीरेंद्र बृजवाल ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में ट्रैकर मुनस्यारी की पहाड़ियों पर आने वाले हैं।
विज्ञापन