फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Namik Gogina-cleared for roads

गोगिना-नामिक सड़क बनने का रास्ता साफ

Sat, 10 Dec 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Namik Gogina-cleared for roads
सड़क बनने का रास्ता साफ - फोटो : अमर उजाला

नामिक के लोगों का संघर्ष और अमर उजाला की मुहिम रंग लाई है। हरीश रावत की सरकार ने सड़क सुविधा से विहीन नामिक के लोगों को दो-दो सड़कों का तोहफा दे दिया है। नामिक के लिए होकरा के बला से पहले ही सड़क मंजूर हैं, इसका शिलान्यास हो चुका है। शासन ने बागेश्वर जिले के गोगिना से नामिक के लिए 6 किमी प्रस्तावित सड़क को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव एसएस टोलिया ने 9 दिसंबर 2016 को प्रमुख अभियंता लोनिवि देहरादून को भेजे शासनादेश में गोगिना से नामिक के लिए स्वीकृत 6 किमी सड़क और एक स्टील गार्डर पुल को राज्यपाल द्वारा प्रशासनिक, वित्तीय और व्यय की स्वीकृति देने की जानकारी दी है। संयुक्त सचिव ने बताया है कि सड़क के लिए 10.10 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। शासनादेश की प्रति वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


सड़क मार्ग से 27 किमी की दूरी पर समुद्र तल से 2700 मीटर की ऊंचाई पर नामिक और हीरामणि ग्लेशियर की ऊंचाई पर बसे सुंदर नामिक के लिए सड़क की मांग बहुत पुरानी है। इसी मुद्दे पर वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों का नामिक के लोगों ने बहिष्कार किया था। वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नामिक के लिए गोगिना और बला दोनों जगहों से सड़क बनाने का एलान किया था। 15 सितंबर 2016 को मुख्यमंत्री ने बिर्थी में बला-नामिक सड़क का शिलान्यास किया था। अब गोगिना सड़क निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। अमर उजाला नामिक के लोगों के हर संघर्ष में साथ रहा है। लगातार नामिक की समस्याओं को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बला-होकरा सड़क का जल्द होगा काम शुरू
बला (होकरा) से नामिक के लिए स्वीकृत सड़क का टेंडर वुडहिल कंपनी के नाम हुआ है। 17.34 किमी लंबी सड़क के लिए शासन ने 19 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने बताया कि उनकी शनिवार को सड़क निर्माण के संबंध में वुडहिल कंपनी के प्रबंधक से बात हुई है। कंपनी ने 14, 15 दिसंबर से सड़क का काम शुरू करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed