फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Namek village Bedinag youth died

Pithoragarh News: नामिक गांव में युवक की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Mar 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Namek village Bedinag youth died
नाचनी (पिथौरागढ़)। तीन दिन पहले नामिक गांव में खाई में मिले बेड़ीनाग के युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। बताया गया कि युवक प्रेमिका से मिलने गए अपने दोस्त के साथ नामिक गांव गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के साथी की प्रेमिका के माता-पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


बेड़ीनाग के तमोली ग्वीर निवासी सचिन कुमार ने 13 मार्च को नाचनी पुलिस को 112 नंबर पर उसके दोस्त अंकित के लापता होने की सूचना दी थी। बताया था कि वह और उसका साथी अंकित कुमार नामिक घूमने गए थे जहां से उसका दोस्त लापता हो गया है। सूचना पर जब नाचनी पुलिस ने तलाश की तो 15 मार्च को अंकित कुमार का शव रामगंगा के ऊपर लगभग 150 मीटर खाई से बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


इसके बाद 17 मार्च को अंकित के पिता बेड़ीनाग के तमोली ग्वीर निवासी जसपाल राम ने अपने पुत्र की हत्या करने की तहरीर थाने में दी जिसके बाद नाचनी पुलिस ने धारा 302 और 3(2)(वी) एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर दी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सचिन कुमार का नामिक गांव में एक युवती से प्रेम प्रसंग था। वह अपने दोस्त अंकित के साथ गांव गया। इससे नाराज युवती के परिजनों ने उन्हें भगाने के लिए पथराव कर दिया। दोनों जब भागने लगे तो अंकित खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में 18 मार्च को खुशाल सिंह कन्यारी, गोविंद सिंह कन्यारी और एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


सचिन कुमार और लड़की अल्मोड़ा में साथ में पढ़ाई करते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने का पता चला है। दोनों जब लड़की से मिलने उसके गांव गए तो लड़की के परिजन गुस्से में आ गए। वह दोनों को पत्थर लेकर भगाने लगे। रास्ता संकरा होने के कारण अंकित की खाई में गिरकर मौत हो गई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed