फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Name of delivery center, one has to run 80 km for treatment

Pithoragarh News: प्रसव केंद्र नाम का, इलाज के लिए लगानी पड़ रही 80 किमी की दौड़

Fri, 07 Feb 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Name of delivery center, one has to run 80 km for treatment
नाचनी (पिथौरागढ़)। तेजम एलोपैथिक चिकित्सालय में स्थानीय स्तर पर प्रसव कराने के दावे कर प्रसव केंद्र का शुभारंभ तो कर दिया गया लेकिन इसके बाद भी प्रसव पीड़िताएं 80 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। प्रसव केंद्र में न तो बिजली न पानी की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग कर सका है। वहीं प्रसव कराने के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती शुभारंभ के तीन महीने बाद भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की गर्भवतियों को प्रसव के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े इसके लिए तेजम स्वास्थ्य केंद्र में तीन महीने पूर्व प्रसव केंद्र का शुभारंभ किया गया। खुद विभाग के आला अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इसका फीता काटा। हैरानी है कि प्रसव केंद्र में न तो बिजली और न पानी की व्यवस्था हो सकी है। विभाग अब तक प्रसव कराने के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नहीं कर सका है। इन सभी व्यवस्थाओं के अभाव में यहां अब तक एक भी प्रसव नहीं हो सका है। मजबूरन क्षेत्र की गर्भवतियों को प्रसव के लिए 80 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। विभाग के सभी दावे हवाई साबित होने से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

एक डॉक्टर एक साल से अनुपस्थित, दूसरा पीजी के लिए तो तीसरे ने डाला जिला मुख्यालय में डेरा
नाचनी। तेजम स्वास्थ्य केंद्र आईसीयू में है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां तैनात एक डॉक्टर अनुपस्थित है, दूसरा पीजी के लिए गया है। यहां तैनात एकमात्र चिकित्सक ने भी जिला मुख्यालय या आठ किमी दूर नाचनी में डेरा जमाया है। स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास में न रहकर यह चिकित्सक अन्य स्थानों पर रह रहे हैं इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिला नर्सिंग अधिकारियों को कर दिया सीएचसी मुनस्यारी संबद्ध
नाचनी। तेजम स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने वाली गर्भवतियों का प्रसव कराने वाला अब तक कोई नहीं है। यहां तैनात दोनों महिला नर्सिंग अधिकारियों को सीएचसी मुनस्यारी में संबद्ध कर दिया गया है। मामला खुलने के बाद विभाग नर्सिंग अधिकारियों को प्रसव कराने का प्रशिक्षण देने की बात कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।

कोट-
प्रसव केंद्र में बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं थीं इसे पूरा कर लिया गया है। दोनों नर्सिंग अधिकारियों को प्रसव कराने का प्रशिक्षण देने के लिए मुनस्यारी सीएचसी भेजा गया है। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक को केंद्र के सरकारी आवास में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि इसके बाद भी वह यहां नहीं ठहरे तो कार्रवाई होगी। जल्द ही प्रसव केंद्र का संचालन शुरू होगा।- डॉ. जेएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed