फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Name: Alveder Road; night-time parking restrictions

Pithoragarh News: नाम ऑलवेदर रोड, रात में आवाजाही बैन

Sat, 19 Sep 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Name: Alveder Road; night-time parking restrictions
पिथौरागढ़। भले ही करोड़ों खर्च कर घाट-पिथौरागढ़ सड़क का विस्तारीकरण करने के बाद इसे ऑलवेदर का नाम दिया गया हो। लेकिन अब इस सड़क पर एक दिन में 12 घंटे तक वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। प्रशासन ने बगैर बारिश के ही घाट बैंड के पास पहाड़ी दरकने से यह निर्णय लिया है। बकायदा प्रशासन इसके निर्देश जारी किए हैं। शाम छह बजते ही घाट क्षेत्र रेड जोन में बदल जाएगा और वहां से पिथौरागढ़ आने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी। सुबह छह बजे बाद इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई जाएगी। दरअसल, हर मौसम और हर समय आवाजाही कराने के दावे कर 1200 करोड़ रुपये से टनकपुर-घाट-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क का निर्माण किया गया था। नाम के अनुरूप इस ऑलवेदर सड़क पर रात के समय आवाजाही रोकने के इस निर्णय से कई सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बता दें कि इस सड़क पर रात के समय भी बड़ी संख्या में यात्री और वाहन चालक आवाजाही करते हैं। अब अगले आदेशों तक आवाजाही बैन रहेगी।
विज्ञापन


हर साल डेंजर जोन लेते हैं परीक्षा, नहीं हो सका उपचार

पिथौरागढ़। वर्ष 2020 में ऑलवेदर सड़क का निर्माण हुआ। ऑलवेदर सड़क बनते ही पहाड़ी के कटान से घाट से पिथौरागढ़ तक 30 किलोमीटर के दायरे में चार डेंजर जोन बन गए। तब से लेकर आज तक ये डेंजर जोन यात्रियों, वाहन चालकों, मरीजों के साथ ही प्रशासन की परीक्षा ले रहे हैं। हैरानी है कि सड़कों को बेहतर बनाने के दावों के बीच अब तक इन डेंजर जोनों का उपचार नहीं हो सका है। इससे उलट ऑलवेदर सड़क पर आवाजाही बैन कर औपचारिकता निभाई जा रही है।
विज्ञापन


बोले लोग

रात के समय ऑलवेदर सड़क पर आवाजाही प्रतिबंधित करने से दिक्कत बढ़ेगी। माल वाहक वाहनों की आवाजाही अक्सर रात के समय होती है। वहीं कई लोगों को जरूरी काम से रात के समय आवाजाही करनी पड़ती है। सुरक्षा का हवाला देकर रात के समय आवाजाही रोकना हल नहीं है। इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपन रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष, पिथौरागढ़

सीमांत जिले में पर्यटन का विस्तार करने के हर मंच पर दावे हो रहे हैं। जिले की लाइफलाइन ऑलवेदर सड़क आए दिन बंद हो रही है। जगह-जगह पहाड़ी दरक रही है। इन डेंजर जोनों का स्थायी उपचार करने की पहल नहीं हो रही है। करोड़ों खर्च कर बनी ऑलवेदर सड़क पर रात के समय आवाजाही बैन होना पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।


राजेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष, होटल एसोसिएशन, पिथौरागढ़

कोट-घाट और मुन्ना बैंड पर पहाड़ी कमजोर होने से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। जनसुरक्षा को देखते हुए ऑलवेदर सड़क पर रात के समय आवाजाही रोकी गई है। हालात सामान्य होने पर पूर्व की तरह सड़क पर आवाजाही सुचारू करा दी जाएगी।

जितेंद्र वर्मा, एसडीएम, सदर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed