फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nainital, Almora, Bageshwar, Champawat scaled Force

नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत से पहुंचा फोर्स

Wed, 14 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nainital, Almora, Bageshwar, Champawat scaled Force
मुख्यमंत्री की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत के बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे दो दिनी दौरे के लिए पुलिस ने चाकचौबंद सुरक्षा कर दी है। नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं चंपावत से पुलिस फोर्स और ऊधमसिंह नगर से पीएसी यहां पहुंच गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम दो दिनों में चार स्थानों पर हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि बिर्थी में एक सीओ, एक निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल, 84 कांस्टेबल, तीन महिला पुलिस, 6 ट्रैफिक पुलिस कर्मी, एक फायर यूनिट, एक टियर गैस यूनिट और एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। सीएम 15 सितंबर को बिर्थी पहुंचेंगे। उसके बाद उनका दरकोट नंदादेवी मंदिर जाने का कार्यक्रम है। वहां पर एक सीओ, 10 एसआई, 9 हेड कांस्टेबल, 66 कांस्टेबल, 7 महिला पुलिस, 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, एक फायर यूनिट, एक टियर गैस यूनिट और एक प्लाटून पीएसी रहेगी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि धारचूला में एक एडिशनल एसपी, दो सीओ, 12 एसआई, 9 हेड कांस्टेबल, 65 कांस्टेबल, 6 महिला पुलिस, 5 ट्रैफिक पुलिस कर्मी, एक फायर यूनिट, एक टियर गैस यूनिट और एक प्लाटून पीएसी रहेगी। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में सीएम का दौरा 16 सितंबर को है। यहां पर एसपी खुद मौजूद रहेंगे। इनके साथ दो सीओ, दो निरीक्षक, 17 उपनिरीक्षक, 15 हेड कांस्टेबल, 133 कांस्टेबल, 15 महिला पुलिस, 6 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, एक फायर यूनिट, एक टियर गैस यूनिट और एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। सभी जवानों को उनकी ड्यूटी बता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का होगा जबरदस्त स्वागत 
पिथौरागढ़/धारचूला। कांग्रेसियों ने 16 सितंबर के दौरे में मुख्यमंत्री हरीश रावत का जबरदस्त स्वागत करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। खाती ने कहा कि पिथौरागढ़ खेल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाया जाएगा। इलाके की समस्याओं का प्राथमिकता के हिसाब से निदान किया जाएगा। खाती ने कहा कि जनता को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने की जिम्मेदारी प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद्मा बिष्ट, सभासद त्रिलोक बिष्ट, चंद्रशेखर मखौलिया, सलीम खान आदि ने सुझाव दिए। उधर, धारचूला में भी मुख्यमंत्री हरीश रावत के आने की सूचना से क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत 15 सितंबर को अपरान्ह 4 बजे मुनस्यारी से सीधे धारचूला आर्मी हेलीपैड पर उतरेंगे तथा 4.30 बजे से ब्लॉक सभागार में जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। सायं 7 बजे रात्रि विश्राम के लिए एनएचपीसी मुख्यालय तपोवन जाएंगे। 16 सितंबर को सुबह स्थानीय जनता की समस्याएं सुनेंगे और विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। कांग्रेस ने सीएम के दौरे के लिए जोरदार तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed