फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nainipital will be the decorator of the garbage

नैनीपातल कूड़ाघर की चहारदीवारी होगी

Tue, 03 Apr 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Nainipital will be the decorator of the garbage
पिथौरागढ़ नगरपालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष और सभासद - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका ने नैनीपातल कूड़ाघर की चहारदीवारी की योजना बनाई है। इसके तहत कूड़ा डंपिंग जोन को टिन से कवर किया जाएगा। इससे आसपास बसे ग्रामीणों को प्रदूषण फैलने से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को बोर्ड की आय-व्यय बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास हो गया है। योजना के तहत डंपिंग जोन के किनारे टिन की चहारदीवारी बनाई जाएगी। 14वें राज्य वित्त की मद से चहारदीवारी का काम होगा। इसमें नौ लाख रुपये की लागत आएगी। जल्द ही चहारदीवारी का निर्माण शुरू हो जाएगा। ईओ खीमानंद जोशी ने बताया कि बोर्ड ने राज्य वित्त से डंपिंग जोन निर्माण का कार्य पास कर दिया है। बता दें कि नगर का कूड़ा नैनीपातल क्षेत्र में सड़क किनारे डंप किया जाता है।
विज्ञापन


कूड़े की डंपिंग मेें अव्यवस्थाओं को लेकर आसपास के ग्रामीण लंबे समय से मुखर हैं। इसे देखते हुए पालिका ने डंपिंग जोन को कवर करने का निर्णय लिया है। बोर्ड बैठक में पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, सभासद बीसी जोशी, सीएस मखौलिया, विजेंद्र महर, त्रिलोक महर, विक्रम वाल्मीकि, पवन माहरा, ललित मोहन, संगीता बिष्ट, गीता बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण होगा
पालिका ने आखिरकार अपने बदहाल पड़े पार्कों की भी सुध ली है। पालिका ने पार्कों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास कर दिया है। 14वें वित्त से पार्कों के रखरखाव पर लगभग आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।


लाभ का बजट पास
पालिका ने नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश कर दिया है। इस बजट में पालिका लगभग आठ लाख रुपये से अधिक लाभ में रहेगी। ईओ ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 36.35 करोड़ की आय होगी, जबकि खर्च लगभग 36.27 करोड़ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed