{"_id":"635abcca7227371f4572e918","slug":"naini-area-resonated-with-the-praise-of-maa-nainavati-pithoragarh-news-hld480157552","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नैनावती के जयकारे से गूंजा नैनी क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नैनावती के जयकारे से गूंजा नैनी क्षेत्र
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के नैनीसैनी क्षेत्र में मां नैनावती का डोला ले जाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नैनीसैनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नैनीचौरा मेले का आयोजन किया गया। आस्था के साथ मां नैनावती देवी का डोला निकाला गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां नैनावती के जयकारों से गूंज उठा।
भाई दूज पर नैनावती देवी मंदिर में भव्य तरीके से मेला शुरू हुआ जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मां नैनावती के दर्शन के लिए पहुंचे। भूमिया देवता मंदिर से मां नैनावती का डोला ढोल-नगाड़ों के साथ उठा। मां नैनावती के जयकारों के साथ डोले को मंदिर में लाया गया। इस दौरान मंदिर में मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
श्रद्धालुओं ने मां नैनावती देवी सहित देव डांगरों का आशीष लिया। मेले में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। प्रत्येक वर्ष भैया दूज पर होने वाले इस मेले से क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। इस दौरान मेला परिसर में कई तरह की दुकानें भी लगाई गई जहां से लोगों ने जमकर खरीदारी की।