फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nagar Panchayat Berinag Locked

Pithoragarh News: नपं अध्यक्ष और सभासदों ने की कार्यालय में तालाबंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Berinag Locked
बेड़ीनाग ईओ कार्यालय में तालाबंदी करते नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत और सभासद। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत के ईओ के बिना बताए छुट्टी पर जाने से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों ने कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इस दौरान उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में सभासद नगर पंचायत कार्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने ईओ के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके कार्यालय में तालाबंदी की। पंचायत अध्यक्ष पंत ने कहा कि बोर्ड बैठक में विकास कार्यों की योजना के प्रस्ताव पास होने थे। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी पूर्व में भी लंबी छुट्टी पर गए थे जिसका वेतन भी आहरण किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम और निदेशक शहरी विकास निदेशालय से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि जब तक अधिशासी अधिकारी गैर मौजूद रहेंगे नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी रहेगी। इस दौरान सभासद बलवंत धानिक, देवेंद्र शाह, दरपान राम, नीमा देवी, देवकी देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था जिस कारण स्वास्थ्य खराब चल रहा है। इसकी सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष को दी है। शुक्रवार को 4.19 बजे निकला। अध्यक्ष ने 4.56 पर आपात बैठक की सूचना नगर पंचायत के ग्रुप में डाली। जब स्वास्थ्य सही होगा तभी तो काम कर पाएंगे। इस तरह तालाबंदी करना गलत है। इसकी सूचना एसडीएम बेड़ीनाग को दे दी है। -राकेश कोटिया, ईओ, नगर पंचायत, बेड़ीनाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed