{"_id":"5f1d7f0d8ebc3e9f6e0a960f","slug":"nachni-bhaiskot-open-20-roads-in-the-district-still-closed-pithoragarh-news-hld391097291","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचनी-भैसकोट खुली, जिले की 20 सड़कें अभी भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचनी-भैसकोट खुली, जिले की 20 सड़कें अभी भी बंद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के मुनस्यारी और धारचूला क्षेत्रों में हो रही बारिश से भूस्खलन के कारण सड़कें मलबे से पटी हैं। कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। रविवार को नाचनी-भैसकोट सड़क वाहनों के लिए खुली गई, जबकि अभी भी 20 सड़कें बंद हैं।
रविवार को एक माह से बंद दस किमी लंबी नाचनी- भैसकोट सड़क पीएमजेएसवाई ने खोल दी। अवर अभियंता देवेंद्र खाती ने स्वयं अपनी देख रेख में सड़क खोली। सड़क खुलने से चामी, भैसकोट, मल्ला भैसकोट और बासानी ग्राम पंचायतों लोगों ने राहत की सांस ली है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक चुफाल और जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी का कहना है कि यातायात सुचारु होने से ग्रामीणों को पैदल आवागमन नहीं करना पड़ेगा। इधर तवाघाट-सोबला, दराती-मटियानी, मदकोट- बसंतकोट, मदकोट- बौना, तल्लाघोरपट्टा- जैंती, पौड़ी-घटकूना, छिरकिला- जम्कू, मदकोट- तोमिक, सोस- सिर्खा, गलाती- रमतोली, मदकोट- फाफा, बसंतकोट- कोटा, बांसबगड़-माणीधामी, मदकोट- दारमा, बंगापानी-जाराजीबली, संगौड़- दशौलीदानू, जौलजीबी-मदकोट, मुनस्यारी- मिलम, जौलजीबी- बंगापानी, सेराघाट- मदकोट और कालिका- खुमती सड़क बंद चल रही हैं।