फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nachani off road

नाचनी के बांसबगड़ से कोटा जाने वाली सड़क पांच दिन से बंद

Mon, 27 Jun 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/नाचनी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/नाचनी (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 27 Jun 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Nachani off road
नाचनी में बंद सड़क - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी/नाचनी (पिथौरागढ़)। 24 जून से बंद थल-मुनस्यारी सड़क में रविवार शाम से छोटे वाहनों के लिए खुल गया है, लेकिन सड़क अब भी खतरनाक बनी हुई है। उधर, नाचनी के बांसबगड़ से कोटा जाने वाली सड़क पांच दिन से बंद है। सड़क बंद होने से कोटा क्षेत्र के लोग परेशान हो गए हैं। 

विज्ञापन


थल-मुनस्यारी सड़क में रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे छोटे वाहनों के लिए यातायात बहाल हो गया है। 24 जून को मुनस्यारी के बेटुलीधार में 30 मीटर सड़क बह गई थी। लोनिवि ने पहाड़ी को काटकर सड़क तैयार की है। पहाड़ी को काटकर बनी सड़क में कीचड़ पसरा है, जिस कारण यातायात संचालन में दिक्कत आ रही है। वाहन रपटने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


बड़े वाहन न चल पाने से मुनस्यारी में सामान की कमी होने लगी है। उधर, नाचनी के बांसबगड़ से कोटा के लिए जाने वाली सड़क मलबा गिरने से 23 जून से बंद पड़ी है। सड़क पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधीन है। विभाग ने सड़क को खोलने के कोई प्रयास नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बंद सड़कों को तत्काल खोलने और संवेदनशील सड़कों में हर समय डोजर और अन्य मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए हैं। कोटा के प्रधान वीरेंद्र सुयाल का कहना है कि सड़क बंद होने से लोगों को कई किलोमीटर की यात्रा पैदल करनी पड़ रही है। सामान सिर में ढोना पड़ रहा है।


मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। सड़क बंद होने का मामला मुख्यमंत्री के सामने रखा जा रहा है। लोनिवि पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने कोटा सड़क को जल्द खोलने की बात कही है। थल-मुनस्यारी सड़क सोमवार को क्वीटी और हरड़िया में सुबह 9 बजे तक बंद रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed