फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mythological Thal Mela Cultural Program

Pithoragarh News: नंदा-सुनंदा राजजात झांकी ने मन मोहा

Fri, 14 Apr 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 14 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mythological Thal Mela Cultural Program
थल (पिथौरागढ़)। पौराणिक थल मेले की पहली शाम आंचल लोक संस्कृति उत्थान समिति हल्द्वानी के लोक कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने नंदा सुनंदा राजजात डोली की झांकी निकाली और झोड़ा लोकगीत-को धूरा फूली गे फूल में, शानदार लोकनृत्य किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात चांचरी, न्यौली और पंजाब का प्रसिद्ध भांगड़ा लोकनृत्य तेरा लुत पुत लहंगा कुछ कहदा को खूब सराहना मिली। कुमाऊंनी लोकगायक माया उपाध्याय ने क्रीम पौडर घिसनी किलै नै, चाहा क होटल खोलुनो, झुलघाट सेर दा क होटल, बेडू पाको बारामासा, गोरखा चेली भागुली सहित एक दर्जन गीत गाकर दर्शकों को देर रात तक थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


राजपूत एलिमेंट्री पब्लिक स्कूल गोल की छात्राओं ने प्रबंधक संजय चंद के निर्देशन में लोक छपैली नृत्य त्वै चाई रे गयूं पहाड़ की लाली पेशकर वाहवाही बटोरी। मनोहर आर्या ने गोरी-गोरी मुखड़ी में घुंगरालो बाल, राघव कुमार ने भाना हे रंगीली भाना, कविता जोशी ने बाटा गाड़ा धान बोया, नरेंद्र पाठक ने लंबी लटी तसर क फुना सुनाया। अरशद म्यूजिकल ग्रुप, मां शारदे म्यूजिकल ग्रुप अल्मोड़ा के कलाकारों ने भी कार्यक्रम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथियों में सांसद अजय टम्टा और गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा मौजूद रहे। विधायक टम्टा ने मेले के आयोजन में अपनी ओर से आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाया। अतिथियों को मेला समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक और सचिव अर्जुन सिंह रावत ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन कृष्ण गोपाल पंत ने किया।



असाली को रेट कफ्फू बासो जेठ ...
थल (पिथौरागढ़)। थल मेले की सबसे पुरानी विधा भगनौल गायकी में पूरी रात क्षेत्र के उम्रदराज गिने-चुने लोकगायकों ने क्रांति और रामगंगा के तट पर पीपल के वृक्ष के नीचे बैर-भगनौल गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कलाकारों ने असाली को रेट कफ्फू बासो जेठ, दूर क मामुल हेगी ऐ कारन साल भरी में थल म्याल में होंछी भेंट गाया। भैंसकोट गांव से आए 89 साल के रूप राम, नापड़ गांव के 82 वर्षीय मोती राम, सैनर गांव के 83 वर्षीय शेर राम, कोटगाड़ी गांव के 55 वर्षीय गणेश दत्त जोशी, चौंसाला गांव के 38 वर्षीय महेश दास के बीच सुबह चार बजे तक कुशलक्षेम और प्रश्न उत्तर के जरिये भगनौल गायकी चलती रही। इसके अनोखे व्यंग अंदाज को देखने के लिए रातभर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। सभी लोक गायकों को थल मेला समिति ने मंच पर बुलाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed