{"_id":"6a29a61fbabc3908c30a0a89","slug":"mvfc-burniyagaon-and-khetbharad-teams-won-their-matches-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142869-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एमवीएफसी, बर्नियागांव और खेतभराड़ की टीम ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एमवीएफसी, बर्नियागांव और खेतभराड़ की टीम ने जीते मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में जोहार क्लब मैदान में खेलोत्सव के तहत फुटबाल मैच में गोल बचाने के लिए जूझता खिलाड
Link Copied
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जोहार क्लब के खेल मैदान में आयोजित खेलोत्सव के तहत फुटबाल के मुकाबले खेले गए। एमवीएफसी, बर्नियागांव और खेतभराड़ ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
जोहार क्लब के खेल मैदान में पहला मुकाबला एमबीएफसी-ए और फ्रेंड्स फॉरएवर के बीच खेला गया। बेहतरीन खेल दिखाते हुए एमबीएफसी-ए ने 4-1 से मुकाबला जीता। दूसरा मुकाबला महेश्वर क्लब बर्नियागांव और मिलम स्पोर्ट्स क्लब दरकोट के बीच हुआ। बर्नियागांव ने दरकोट को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हराया। तीसरा मैच वा बॉयज और खेतभराड़-बी के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूट में खेतभराड़ की टीम 5-3 से विजयी रही। मुख्य अतिथि जोहारी डॉक्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. नारायण सिंह पांगती रहे। महेंद्र रावत, प्रशांत बिष्ट, एसपी जोशी और सतीश चंद्र ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष केदार मर्तोलिया, रवि बृजवाल, गौरव पांगती, कविंद्र बृजवाल, जीतू ज्येष्ठा, महेश रावत, कैलाश लसपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।