फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Muwani Mahotsava

इस बार नहीं होगा मुवानी महोत्सव का आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Muwani Mahotsava
ुवानी में हुई बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
मुवानी/थल। मुवानी महोत्सव समिति की वार्षिक आम बैठक हुई। इसमें कोरोना महामारी के चलते इस बार मुवानी महोत्सव का आयोजन न करने का निर्णय लिया गया। शनिवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में तय किया गया कि अगले वर्ष तक यदि कोरोना महामारी से निजात मिली तो गर्मियों में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दशहरे के समय में कई समय से बंद रामलीला को पुनर्जीवित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमलदीप सिंह बिष्ट ने की। इस दौरान प्रधान संरक्षक राम सिंह राठौर, संयोजक कैलाश राठौर, उपाध्यक्ष जीवन बोरा, महामंत्री संजय लाल वर्मा, सचिव रोहित पानू, उपसचिव मनोज कोहली, कोषाध्यक्ष दीपक कार्की, रमेश बम, जगत सिंह मेहता, शिवराज सैलोनी, संजय भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष शोभन सिंह कार्की, मेहर सिंह कठायत, हेम पाल, डंबर बहादुर पाल, गंभीर सिंह कठायत, श्याम सिंह कार्की, कुंदन पुजारा, मोहन सिंह पानू, राहुल सोनार, हरीश बिष्ट, कमल मनौला, मिंटू सोनार, जितेश खनका, डब्बू चंद, विजय चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed