{"_id":"58a5d7644f1c1b921ad83c5e","slug":"munsyari-milam-stranded-vehicle-on-the-route-of-choice","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर चुनाव के वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर चुनाव के वाहन फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
चुनाव वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी-मिलम निर्माणाधीन मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह मतदान पार्टियों को लेकर आ रहे वाहन फंस गए। जिमिघाट के पास सड़क पर भारी मलबा और पत्थर आने से बुधवार रात से ही यातायात बंद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब बुई, पातो, साईपोलू की पोलिंग पार्टियां अपने-अपने वाहनों से लौट रही थी तो जिमिघाट के पास रोड बंद होने से वाहन आगे नहीं बढ़ पाए।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी तत्काल पीठासीन अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने रिटर्निंग अफसर आरके पांडे को दी। सभी मतदान कर्मियों से कहा गया कि उनके लिए दूसरे वाहन भेजे जा रहे हैं। करीब एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद पोलिंग पार्टियों को दूसरे वाहनों से जिला मुख्यालय भेजा गया। इस मार्ग पर अब भी मलबा पड़ा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर मलबा हटाने का प्रयास कर रहे हैं। मलबा हटने के बाद ही फंसे हुए वाहनों को लाया जाएगा। जोनल मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को जिला मुख्यालय भेज दिया है। उन्होंने कहा कि फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, बीआरओ के स्थानीय इंचार्ज विजय राज ने कहा कि अभी यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए स्वीकृत नहीं है। क्योंकि इस पर अब भी काम चल रहा है। पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए जबर्दस्ती वाहन इस रोड से भेज दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। प्रशासन को पोलिंग पार्टी भेजने से पहले इसका ध्यान देना चाहिए था।
विज्ञापन
निर्वाचन की बस और कैंटर में भिड़ंत
नाचनी (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र से ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर आ रही बस की बृहस्पतिवार सुबह थल के पास एक कैंटर से भिड़ंत हो गई। हादसे में मतदान कर्मियों को चोटें आई हैं। ईवीएम सुरक्षित बताई जा रही हैं। बृहस्पतिवार सुबह बड़ेत, बरसायत, पिनारी, कनेड़ा मतदेय स्थल की ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस सुबह 9.12 बजे हजेती से एक किमी आगे थल की ओर पहुंची थी कि डीडीहाट से हल्द्वानी को जा रहे कैंटर से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। बस में चार पीठासीन अधिकारी, 12 मतदान कर्मचारी और 8 पुलिस कर्मी थे। पीठासीन अधिकारी जीआर आर्य ने बताया कि किसी भी कर्मचारी को अधिक चोट नहीं आई है।