फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsyari mercury and rolled, the temperature reached minus 2.4

मुनस्यारी का पारा और लुढ़का, तापमान माइनस 2.4 पहुंचा 

Mon, 09 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Munsyari mercury and rolled, the temperature reached minus 2.4
मुनस्यारी का पारा और लुढ़का, तापमान माइनस 2.4 पहुंचा  - फोटो : अमर उजाला
 जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मुनस्यारी नगर तथा आसपास की पहाड़ियों पर हुए भारी हिमपात के कारण सोमवार को तापमान में और गिरावट आ गई। आज मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4  डिग्री सेल्सियस रहा। पाला गिरने से तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। जिला मुख्यालय में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला मुख्यालय समेत सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है।
विज्ञापन


मुनस्यारी के नामिक, मिलम, बुर्फू, बोगड्यार, पातो, रालम में भारी हिमपात के कारण पैदल रास्ते बंद हो गए हैं। इस कारण लोगों की सामान्य आवाजाही प्रभावित हो रही है। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त है। बाजार में लोगों की आवाजाही बहुत कम हो रही है।
विज्ञापन


मुनस्यारी नगर क्षेत्र में गिरी बर्फ धीरे धीरे पिघलने लगी है लेकिन आसपास के इलाकों में अभी बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। मौसम विभाग ने हल्के और मध्यम स्तर के बादलों की आवाजाही बनी रहने का संकेत दिया है। दो तीन दिन तक मौसम सामान्य बना रहेगा। रात में पाला गिरने के कारण तापमान में गिरावट आती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 घंटे बाद खुला थल-मुनस्यारी मार्ग
मुनस्यारी। बर्फबारी के कारण बंद चल रहा थल-मुनस्यारी मार्ग पूरे 36 घंटे बाद सोमवार दोपहर 12 बजे खुल गया है। यह सड़क शनिवार की रात करीब 12 बजे कालामुनि और बेटुलीधार में भारी बर्फ गिरने के कारण बंद हो गया था। लोनिवि ने सोमवार सुबह रोड से बर्फ हटा दी थी, लेकिन सुबह करीब आठ बजे कालामुनि में बर्फ और पाले में रपटने से एक ट्रक फंस गया। इस ट्रक को दोपहर 12 बजे हटाया गया। तब जाकर यातायात सामान्य हुआ। यहां से दिल्ली, पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को मदकोट, जौलजीबी के रास्ते निकलना पड़ा। इसमें उनको 60 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। अभी भी सड़क पर खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed