{"_id":"5793a31c4f1c1b3c2bc4c9bf","slug":"munsyari-jauljibi-stones-began-to-fall-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी-जौलजीबी रोड पर गिरने लगे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी-जौलजीबी रोड पर गिरने लगे पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/नाचनी/धारचूला
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी-जौलजीबी रोड पर घिंघरानी के पास गिरे पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी-जौलजीबी रोड पर घिंघरानी के पास डेंजर जोन बन गया है। इस स्थान पर पहाड़ी से पत्थर लुढ़ककर सड़क पर आ रहे हैं। लगातार पत्थर गिरने से इस रोड पर शुक्रवार सुबह से वाहनों की आवाजाही बंद है। थल-मुनस्यारी रोड पर हरड़िया नाले के पास रोड बेहद खतरनाक हालत में पहुंची है। लोनिवि ने इस स्थान पर लगातार गिर रहे मलबे को हटाने के लिए जेसीबी तैनात कर रखी है। इसी खतरे के बीच वाहनों का संचालन जारी है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट रोड पर पिनौड़ागाड़ के पास भारी कीचड़ में वाहनों के फंसने का खतरा बना है। इस रोड पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। सातशिलिंग-थल मार्ग पर सिल के पास सड़क के किनारे गिरी चट्टान से भारी खतरा हो गया है, यदि यह चट्टान नीचे लुढ़कती है तो सिल गांव को खतरा हो सकता है। लोनिवि ने अब तक सड़क के किनारे से चट्टान को नहीं हटाया है।
विज्ञापन
धारचूला तहसील में तवाघाट से सोबला जाने वाली और तवाघाट से मांगती जाने वाली सड़क बंद है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। जिले के कई आंतरिक मार्ग अभी बंद चल रहे हैं। कंतगांव से सल्लाचिंगरी जाने वाली रोड पर अब भी वाहनों का संचालन नहीं हो पाया है। बांसबगड़ से गूटी, बांसबगड़ से धामीगांव सड़क बंद है। लोगों को जरूरी सामान ले जाने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़-अल्मोड़ा रोड पर गिरा मलबा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा-हल्द्वानी जाने वाली रोड पर शनिवार दोपहर बाद करीब एक बजे ध्याड़ी के पास मलबा गिरने से यातायात करीब एक घंटे तक ठप रहा। रोड बंद होने से दोनों तरफ वाहन फंस गए। बाद में लोनिवि ने जेसीबी लगाकर मलबा हटाया और यातायात को सामान्य किया। इस रोड पर कुछ स्थानों पर मलबा गिरने का खतरा बना है। लोनिवि के अधिकारियों ने यात्रियों से कहा कि इस रोड पर रात के समय सफर न करें, क्योंकि रोड बंद होने पर दिक्कत आ सकती है।
24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-10.0 एमएम
गंगोलीहाट-7.5 एमएम
बेड़ीनाग-7.2 एमएम
डीडीहाट-17.2 एमएम
मुनस्यारी-22.0 एमएम
धारचूला-15.2 एमएम
मध्यम स्तर की बारिश जारी रहेगी
पिथौरागढ़। मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटे तक मध्यम स्तर की बारिश जारी रहने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम की स्थिति में ज्यादा बदलाव आने वाला नहीं है। कुछ दिनों तक बारिश होती रहेगी। जिला प्रशासन ने मौसम का अलर्ट जारी रखा है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।