फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsyari Festival

ओ लाली हो लाली हौसिया...

Sun, 29 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
Munsyari Festival

मुनस्यारी महोत्सव में गीत, संगीत की धूम मची हुई है। महोत्सव की दूसरी शाम पुष्कर महर एंड पार्टी के नाम रही। हिमनगरी की बेहद ठंड के बावजूद लोगों ने रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

पुष्कर महर ने ‘ओ लाली हो लाली हौसिया, पधानी लाली तीले धारु बोला’ गीत से समां बांध दिया। बेबी प्रियंका ने ‘हो हो हो मयालो पहाड़, रंगीलो पहाड़, धन मेरो पहाड़’ गीत से वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

रविवार दिन में जीआईसी उच्छैती, जीआईसी मवानीदवानी, जीजीआईसी नमजला, राजकीय हाईस्कूल नमजला, आश्रम पद्घति विद्यालय मुनस्यारी, जीआईसी मदकोट के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम धर्मशशक्तू ने महोत्सव आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे संस्कृति संरक्षण में मदद मिलेगी। स्थानीय कलाकारों को मंच मिल रहा है, यह सुखद है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता गोकर्ण सिंह मर्तोलिया थे। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार खुशाल राम, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत महोत्सव की व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल समेत तमाम गणमान्य लोगों ने  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश कोरंगा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed