{"_id":"5e5e8e8e8ebc3ef40e2aefc9","slug":"munsiyari-won-the-competition-of-football-competition-pithoragarh-news-hld3760284133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी ब्वाइज ने जीआईसी मुनस्यारी को हराकर जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी ब्वाइज ने जीआईसी मुनस्यारी को हराकर जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला
विज्ञापन
फुटबाल की विजेता टीम पुरस्कार के साथ। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वीं वाहिनी आईटीबीपी में जोहार घाटी के बच्चों के लिए आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें मुनस्यारी ब्वॉयज की टीम ने जीआईसी मुनस्यारी को 1-0 हराकर मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को आयोजित फाइनल मुकाबले का शुभारंभ डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, पुलिस अधीक्षक भारतीय पुलिस सेवा सुखवीर सिंह, सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच में मुनस्यारी ब्वॉयज की टीम में जीआईसी मुनस्यारी को 1-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान डीएम ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीमांत क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों के लिए इस तरह के आयोजन सराहनीय है। कहा इससे ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा निखरेगी।
इस मौके पर उप सेनानी संघर्ष कुमार ने कहा कि आईटीबीपी समय-समय पर सीमांत के बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण, चिकित्सा शिविर, चिकित्सा शिविर सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन करती है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डॉ. संजय कुमार सहित कई खिलाड़ी, अधिकारी व जवान मौजूद रहे।