फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsiyari Boys reached the semi-finals after winning 2-0

Pithoragarh News: मुनस्यारी बॉयज 2-0 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा

Tue, 28 Jul 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Munsiyari Boys reached the semi-finals after winning 2-0
थल (पिथौरागढ़)। डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मुनस्यारी ब्वाॅयज ने न्यू फैशन हब थल की टीम को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले तीन टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में व्यापार मंडल की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का मंगलवार को चौथा क्वार्टर फाइनल खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में मुनस्यारी बॉयज ने दो गोल दागे। समय समाप्ति तक फैशन हब थल की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी और 2-0 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
विज्ञापन

सूरज कुमार ने रेफरी जबकि सुमित गिरी और सुमित कुमार ने लाइनमैन की भूमिका निभाई। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित सत्याल, उपाध्यक्ष राजा जोशी, सचिव प्रथम बिष्ट, उप सचिव अमन सत्याल, अनिल सिंह कार्की, संजय साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed