फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munshari student wing stuck in Avalanche

मुनस्यारी छात्रसंघ अध्यक्ष एवलांच में फंसे

Sat, 20 May 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sat, 20 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Munshari student wing stuck in Avalanche
उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऐसे इलाकों में जाते हैं यारसागंबू ढूंढने - फोटो : amar ujala

उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस बार लगातार हो रहे हिमपात के कारण यारसागंबू की तलाश में गए लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। बर्फ में फिसलकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से मुनस्यारी छात्रसंघ के अध्यक्ष चरण बिष्ट नागनीधूरा में एवलांच में फंस गए। उनको बर्फ के गड्ढे से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


बताया गया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में इन दिनों लगातार हिमपात हो रहा है। जिन इलाकों में लोग यारसागंबू की खोजबीन करते हैं, वहां पर अधिक मात्रा में बर्फ गिरी है। दो दिन पहले मुनस्यारी छात्रसंघ के अध्यक्ष चरण बिष्ट नागनीधूरा में इसी बर्फ में फिसलकर करीब 500 मीटर दूर बर्फ की खाई में फंस गए। उनके साथियों ने किसी तरह पत्थरों से बर्फ को तोड़कर उनको खाई से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। उनको शुक्रवार शाम मुनस्यारी अस्पताल लाया गया। वहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


इधर, फाफा निवासी सुरेंद्र सिंह (25) पुत्र डिगर सिंह पंचाचूली बेस कैंप के पास बर्फ में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह भी यारसागंबू की खोज में गए थे। सुरेंद्र को ज्यादा चोट होने के कारण गंभीर हालत में हल्द्वानी ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यारसागंबू की तलाश में इन दिनों धारचूला, मदकोट, मुनस्यारी, बरम, बंगापानी से सैकड़ों की संख्या में लोग हिमालयी बुग्यालों में गए हुए हैं। इलाके में फिसलकर घायल होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन इलाके में संचार की कोई सुविधा न होने के कारण तत्काल जानकारी नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed