फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Municipal President will sit on dharna for water

Pithoragarh News: पानी के लिए धरने पर बैठेंगी पालिकाध्यक्ष

Wed, 07 Jun 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Jun 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Municipal President will sit on dharna for water
डीडीहाट में पेयजल संकट को दूर करने के लिए बैठक लेती पालिकाध्यक्ष। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने जल निगम और जल संस्थान को सात दिन में पानी की व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तय समय पर नगर में पानी की किल्लत दूर नहीं हुई तो दोनों विभागों के कार्यालय में वह खुद जनता के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष चुफाल ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ पेयजल समस्या के लिए बैठक की। जल निगम ने बताया कि थल डीडीहाट लिफ्टिंग पेयजल योजना के मुख्य टैंक के गेट वाॅल्व में खराबी आने के कारण पानी की किल्लत बनी है। इसे जल्द दूर किया जाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि पानी की सप्लाई में भारी कमी आने से नगर में उपभोक्ताओं को पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष कमला ने दोनों विभागों के अधिकारियों को सात दिन में पानी की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अधिकारी मोहम्मद इसलाम, नरेंद्र सिंह, डीसी पलड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पांच दिन से पानी के लिए तरस रहे लोग
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। वर्तमान समय में नगर में भीषण पानी का संकट छाया हुआ है। कई हिस्सों में पांच दिनों से पानी नहीं आने से लोगों को निजी पिकपों से पानी खरीदना पड़ रहा है। इधर जल संस्थान ने भी पानी के लिए नगर में पिकप से पानी देने का काम शुरू कर दिया है।

---------


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed