{"_id":"0b6e483b2366bcc1938f1ff8ba759c71","slug":"mumbai-and-delhi-tourists-skiing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई और दिल्ली के पर्यटकों ने की स्कीइंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई और दिल्ली के पर्यटकों ने की स्कीइंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलियाटॉप में चल रहे स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण का आनंद उठाने के लिए शनिवार को मुंबई और दिल्ली के पर्यटक भी पहुंच गए। उन्होंने पहले से प्रशिक्षण ले रहे 35 युवाओं के साथ बर्फ में स्कीइंग की। मुंबई के कवींद्र मोदी, जिल मोदी, दिल्ली के नीरज, राकेश और अनीता ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अविस्मरणीय क्षण है। बर्फ को इन लोगों ने पहले कभी करीब से नहीं देखा था लेकिन इस बार उनको बर्फ में स्कीइंग का भी आनंद उठाने का मौका मिल गया। अब स्कीइंग अपर खलियाटॉप में कराई जा रही है। वहां पर दो फीट बर्फ मौजूद है।
स्कीइंग का प्रशिक्षण करा रहे कासमॉस संस्था के सुरेंद्र पंवार ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम ने खलियाटॉप में सालभर पर्यटन की गतिविधियां जारी रखने का फैसला लिया है। नवंबर और दिसंबर में खलियाटॉप में बर्ड वाचिंग होगी। दिसंबर से मार्च तक स्नो स्कीइंग कराई जाएगी। अप्रैल से जून तक प्राकृतिक छटा का आनंद लेने और हिमालय दर्शन के लिए पर्यटक पहुंचेंगे। जुलाई से अक्तूबर तक भी किसी न किसी रूप में पर्यटन की गतिविधियों को जारी रखा जाएगा।
खलियाटॉप में चल रहे स्कीइंग प्रशिक्षण का समापन रविवार को होगा। प्रशिक्षक बासु पांडे, लक्ष्मण राम और खुशाल राम ने बताया कि युवाओं ने दस दिन तक स्कीइंग की बेसिक जानकारी हासिल कर ली है। अब इनमें से चयनित युवाओं को एडवांस कोर्स कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद इस बार स्कीइंग का पहला प्रशिक्षण बेहतर ढंग से पूरा होने जा रहा है। रविवार को समापन मौके पर युवाओं को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।