फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Multistoried parking dedicated to public in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में बहुमंजिला पार्किंग जनता को समर्पित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Multistoried parking dedicated to public in Pithoragarh
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ में बहुमंजिला मल्टी स्टोरी पार्किंग का लोकार्पण किया। स? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ की बहुमंजिला पार्किंग स्थल को जनता को समर्पित किया। इससे पिथौरागढ़ को काफी हद तक पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। नवनिर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग के लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार के शुक्रवार को साढ़े तीन साल पूरे हो गए हैं। सरकार ने इन साढ़े तीन वर्षों में राज्य के विकास के लिए जो भी वायदे किए, उनमें से अधिकांश कार्यों को पूरा कर लिया है। शेष कार्य शीघ्र पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहाड़ के लिए हुए 40 हजार करोड़ के एमओयू
पिथौरागढ़। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इनवेस्टर समिट के बाद पहाड़ के विकास के लिए 40 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए गए। इसमें होटल व्यवसाय के क्षेत्र में भी कार्य हुए, जिनसे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। इसका सीधा लाभ स्थानीय जनता को मिल रहा है। वर्तमान में सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कराए जा रहे हैं। 800 करोड़ की सोलर फार्मिंग का कार्य शुरू किया गया है। इसमें ऋण की गारंटी के साथ संबंधित उत्पादक से बिजली भी सरकार खरीदेगी। स्वरोजगार के क्षेत्र में राज्य में 10 हजार नौजवानों को मोटर बाइक टैक्सी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त कैंपा के तहत 40 हजार लोगों को प्रत्येक गांव में ही कार्य उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

30 हजार क्षमता वाले चार बंदरबाड़ों का हो रहा है निर्माण
पिथौरागढ़। सीएम ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। सरकार में प्रदेश में 30 हजार बंदर क्षमता वाले बंदरबाड़ों का निर्माण कर रही है, जिसका शिलान्यास राज्य स्थापना दिवस पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में 1084 चिकित्सक थे अब 2500 हो गए हैं
पिथौरागढ़। सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 राज्य के पास 1084 चिकित्सक थे। आज ये संख्या बढ़कर 2500 हो गई है। उन्होंने कहा शीघ्र सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चार हजार नई भर्तियां निकाली जाएंगी।
एक वर्ष में प्रदेश की साक्षरता दर को बढ़ाकर किया जाएगा 95 प्रतिशत
पिथौरागढ़। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा साक्षरता दर के मामले में पूरे देश में हम तीसरे स्थान पर हैं। वर्तमान में साक्षरता दर 86 प्रतिशत से अधिक है। एक वर्ष में इसके बढ़ाकर 95 प्रतिशत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निरक्षर व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए ‘एक पढ़े, एक को पढ़ाएं’ के तहत राज्य की निरक्षरता को दूर कर उत्तराखंड को निरक्षरता से दूर किया जाएगा।
देव सिंह मैदान के सुधारीकरण के लिए आगणन बनाने के निर्देश
पिथौरागढ़। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवसिंह मैदान में पार्किंग स्थल के निरीक्षण के दौरान देव सिंह मैदान को ऐतिहासिक खेल मैदान बताया। उन्होंने डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को खेल मैदान के सुधारीकरण और कार पार्किंग की ओर से एक्सपर्ट से आगणन बनाने के निर्देश दिए।

ये रहे शामिल
इस दौरान विधायक चंद्रा पंत, गंगोलीहाट मीना गंगोला, डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, राज्यमंत्री शमशेर सत्याल, राज्यमंत्री फकीर राम टम्टा, जिपं अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी, पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ अजय रौतेला, डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, एसपी प्रीति प्रियदर्शनी, सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, जिलाध्यक्ष भाजपा विरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed