फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   mukhyamantree ne pithauraagarh men kiya mupht vaee-phaee seva ka shubhaarambh He was in Pithoragarh free Wi-Fi service launched

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया मुफ्त वाई-फाई सेवा का शुभारंभ

Fri, 01 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Fri, 01 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
 mukhyamantree ne pithauraagarh men kiya mupht vaee-phaee seva ka shubhaarambh He was in Pithoragarh free Wi-Fi service launched
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साल के पहले दिन पिथौरागढ़ को कई सौगातें दी। सीएम ने मुफ्त वाई-फाई सेवा का शुभारंभ किया तो पिथौरागढ़ में घोषित मेडिकल कॉलेज का काम इसी साल प्रारंभ कराने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां पचास करोड़ से ज्यादा लागत की योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को कुछ देर के लिए चंपावत आएंगे। इस दौरान वे पूर्व फौजियों और सिविल पेंशनर्स से मिलेंगे।
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर असहयोग का आरोप लगाते हुए मार्च से अपने दम पर पिथौरागढ़ हवाई पट्टी से रेगुलर हवाई सेवा शुरू कराने का एलान किया। कहा कि इसी साल से पिथौरागढ़ में एयर बलून का शुभारंभ किया जाएगा। अर्ध कुंभ के लिए धन न देने पर भी केंद्र सरकार पर तंज कसे। मुख्यमंत्री ने बेस अस्पताल के काम में तेजी लाने के साथ ही रई और थरकोट में झील निर्माण कराने एवं नंदा राजजात की तर्ज पर पिथौरागढ़ के हिलजात्रा उत्सव को मनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में एनएच पर सराय बनाने की घोषणा की, जिन का संचालन केवल महिलाएं करेेंगी। यह भी कहा कि यदि 2017 में फिर से सरकार बनी तो चार विभागों में केवल लड़कियों की ही भर्ती होगी।
विज्ञापन


विधायक मयूख महर को सराहा
जिला पंचायत सभागार में मुफ्त वाई-फाई सेवा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून और मसूरी में वाई-फाई के क्षेत्र में थोड़ा सा काम कर पाए हैं। जो काम सरकार नहीं कर पाई, वह काम पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने कर दिखाया। उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में यह बात नहीं थी कि एक विधायक भी यह काम कर सकता है। महर ने औरों के लिए भी रास्ता खोल दिया है। वाई-फाई सेवा के लिए विधायक महर ने विधायक निधि से एक करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।  मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो मयूख महर को राज्य योजना आयोग जैसा भारी भरकम पद दिया गया। उम्मीद थी कि वह राज्य के विकास के लिए योजना बनाएंगे लेकिन मयूख ने पद लेने से इनकार कर दिया। आज पिथौरागढ़ में विकास की बाढ़ देखकर समझ में आ रहा है कि मयूख का हठ सही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed