{"_id":"5884de8f4f1c1b6f35efebc2","slug":"mr-nitin-again-made-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन फिर से मिस्टर पिथौरागढ़ बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन फिर से मिस्टर पिथौरागढ़ बने
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Jan 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
मिस्टर पिथौरागढ़ नितिन राठौर को सम्मानित करते आयोजक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवा पखवाड़े के तहत आयोजित मिस्टर पिथौरागढ़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का खिताब नितिन राठौर ने जीत लिया और मिस्टर मसल्समैन सूरज चंद को चुना गया। नितिन राठौर लगातार दूसरी बार मिस्टर पिथौरागढ़ चुने गए हैं।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत ने दीप जलाकर किया। एबीवीपी उत्तराखंड के प्रदेश सह मंत्री रोहित ओझा ने कहा कि नशामुक्त, पर्यावरणयुक्त और स्वस्थ पिथौरागढ़ की परिकल्पना पर आधारित इस प्रकार के कार्यक्रम परिषद करती आ रही है। उन्होंने कहा कि परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन कराती रहेगी। ओझा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र मिस्टर इंडिया परमजीत संधू और मिस्टर नार्थ इंडिया अर्जुन चावला रहे।
विज्ञापन
मिस्टर इंडिया संधू ने गेस्ट पोज दिए। वी-वायरस डांस एकेडमी के डांसरों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में विभिन्न जिमों के 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक हेमराज बिष्ट रहे। नवराज भैंसोड़ा ने पहाड़ी गीतों से समां बांधा। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन मारकाना, खगेश अवस्थी, नीरज पाठक, विवेक भट्ट, पंकज पांडे आदि थे।
विज्ञापन