{"_id":"5d7bc8638ebc3e93b24e2f3a","slug":"mp-ajay-tamta-visited-the-affected-areas-pithoragarh-news-hld3565481131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अजय टम्टा ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अजय टम्टा ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया
विज्ञापन
नाचनी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते सांसद अजय टम्टा और अन्य।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण कर हालचाल जाने। इस दौरान आपदा का खतरा मंडराते राया गांव के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग उठाई।
सांसद टम्टा शुक्रवार को विधायक कपकोट (बागेश्वर) बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिपं अध्यक्ष बागेश्वर राम सिंह के साथ नाचनी गांव के बेलसा में पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावित दीपू चुफाल और कुंवर चुफाल के घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बांसबगड़ न्याय पंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। सांसद ने राया, बजेता, माणीधामी, खेत भराड़, बांसबगड़, कोटा पंद्रहपाला, धामी गांव, गूंटी के प्रभावितों की सूची मंगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि राया गांव को सबसे अधिक खतरा है। तहसीलदार ललित मोहन तिवारी ने बताया कि ग्रामीण विस्थापन की मांग कर रहे हैं। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। राया गांव में जमीनें दरकी हैं। साथ ही तीन मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
प्रभावित गांवों में पेयजल की कोई व्यवस्था अब तक नहीं करने पर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने शीघ्र पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने भुजगाड़, बारागाड़ से हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाए जाने के प्रस्ताव रखे। इस दौरान ग्रामीणों ने राजस्व विभाग पर क्षति का सही ढंग से आंकलन नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने तहसीलदार से भी नाराजगी जताई। बाद में सांसद टम्टा रसियाबगड़, भैंसखाल पहुंचे। उन्होंने टिमटिया में आपदा में मृतक राम सिंह के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
उन्होंने भैंसखाल के खबरिया नाले में दो स्थानों पर चैनलाइज कर सुरक्षा दीवार लगाने और बगैर भूवैज्ञानिकों की सलाह के कोई भी निर्माण कार्य नहीं करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसकेएनजे स्कूल की ओर से राया गांव के 40 लोगों के लिए राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, भाजपा नेता खुशाल सिंह पिपलिया, भवान सिंह, दीपू चुफाल, गंगा सिंह, लोनिवि के विनीत सैनी आदि मौजूद रहे।