{"_id":"6561ffb1fdbfc73ab6008f35","slug":"movement-started-on-jauljibi-munsiyari-road-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक विदाई ऐसी भी: बरातियों के साथ दूल्हा-दुल्हन ने सड़क पर बिताई रात, जिस किसी ने भी देखा नजारा.. रह गया हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक विदाई ऐसी भी: बरातियों के साथ दूल्हा-दुल्हन ने सड़क पर बिताई रात, जिस किसी ने भी देखा नजारा.. रह गया हैरान
Sat, 25 Nov 2023 07:46 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 25 Nov 2023 07:46 PM IST
सार
पिथौरागढ़ में एक दुल्हन अपने घर से विदा तो हुई लेकिन अपने ससुराल नहीं पहुंच पाई। शादी के विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को पूरी रात सड़क किनारे गुजारनी पड़ी। जिस किसी ने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया।
विज्ञापन
एक दिवसीय बरात दूसरे दिन मुनस्यारी पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन अपने घर से विदा तो हुई लेकिन अपने ससुराल नहीं पहुंच पाई। शादी के विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को पूरी रात सड़क किनारे गुजारनी पड़ी। जिस किसी ने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया।
विज्ञापन
दरअसल, पिथौरागढ़ में जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क में एक ट्रक के फंसने से यह सड़क बंद हो गई थी। बरात के वाहनों को भी इसी रास्ते से अपने घर वापस लौटकर आना था। लेकिन शादी के विदाई के बाद बरात के वाहन दूल्हे के घर से करीब 18 किमी दूर फंस गए। ट्रक के फंसने से बराती काफी परेशान रहे। लोगों ने बताया कि बारात करीब सात से आठ घंटे तक यहां सड़क के किनारे फंसी रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बराती रात भर सड़क खुलने का इंतजार करते रहे और अपनी-अपनी वाहनों में ही बैठे रहे। लेकिन जब ट्रक हटाने की किसी भी स्तर पर कोई पहल नहीं हुई तो बरातियों ने ही ट्रक को धक्का देखर सड़क के किनारे किया। इसके बाद बरात आगे बढ़ी और अगले दिन 23 नंवबर की तड़के दुल्हन ससुराल पहुंची। हालांकि जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क में आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं, बीआरओ ने कैठी बैंड के पास भी सड़क को ठीक कर लिया है।
विज्ञापन