फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Movement of ministerial employees continues on 21 point demands

Pithoragarh News: 21 सू्त्री मांगों पर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का आंदोलन जारी

Wed, 22 Nov 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Nov 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Movement of ministerial employees continues on 21 point demands
पिथौरागढ़ में हुई गेट मीटिंग के बाद प्रदर्शन करते उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसो
पिथौरागढ़। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने 21 सूत्री मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में गेट मीटिंग कर सरकार से मांग की कि उनकी मांगें जल्द पूरी की जाएं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट में मिनिस्टीरियल संघ के जिलाध्यक्ष कमल पांडेय की अध्यक्षता में हुई सभा को फेडरेशन जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी, राजेंद्र सिंह राणा ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। इस दौरान कर्मियों ने अभिलेख अनुरक्षण भत्ता देने, सभी विभागों में मिनिस्टीरियल संवर्ग के अतिरिक्त पद सृजित करने, मिनिस्टीरियल संवर्ग की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए की न्यूनतम एक माह का प्रशिक्षण देने आदि मांगें उठाईं। इस मौके पर नवीन पाठक, एसडी भट्ट, दीपक रफाल, मोहन राजपूत, सुभाष ढेक, देवराज कन्याल, सुंदर मर्तोलिया, विनोद चंद, नितिन भट्ट, सुनील कुमार, मनीष पंत, नवल चैधरी, प्रेम जोशी, कमला गोस्वामी, रमेश पुनेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन


----
विकास भवन गेट में नारेबाजी कर किया गया विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई का विरोध प्रदर्शन जारी है। 21 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को भी विकास भवन गेट में नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन के जिला महामंत्री जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में हुए गेट मीटिंग में के दौरान कर्मचारियों ने विकास भवन में ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर काला फीता बांधकर विरोध जताया गया। इस दौरान उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष नागेंद्र जोशी, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मिंटू सिंह राणा, खीम सिंह बिष्ट, मालविका पंत, संतोष उप्रेती, रविंद्र सिंह चंदेल, कैलाश नाथ महंत, रीता देउपा, विमला जोशी, अलंकर्ता साह, एकता टम्टा, राजीव जोशी, सचिन कोहली, विनोद कुमार, महेश सिंह, पंचम कुमार, रमेश सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed