फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mother demands action against those who beat her son in pithoragarh

मैं शहीद की पत्नी हूं:... मेरे बेटे से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो...डीएम कार्यालय में प्रदर्शन

Thu, 18 Jul 2024 06:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Jul 2024 06:58 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में ऐंचोली के पास रविवार 14 जुलाई को दो युवकों के साथ हुई मारपीट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में युवाओं के साथ मारपीट करने वाले आठ युवाओं को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन
Mother demands action against those who beat her son in pithoragarh
डीएम कार्यालय में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ में ऐंचोली के पास रविवार 14 जुलाई को दो युवकों के साथ हुई मारपीट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में युवाओं के साथ मारपीट करने वाले आठ युवाओं को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर चुकी है। इस घटना के बाद से विभिन्न जन संगठनों में आक्रोश है। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। विभिन्न जन संगठनों ने इस संबंध में डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कुछ लोगों पर एससी, एसटी एक्ट का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवभूमि क्षत्रिय समिति के बैनर तले विभिन्न जन संगठनों के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को भट्यूड़ा गांव के आठ युवाओं ने दो युवाओं के साथ बेवजह मारपीट कर दी। इसमें शेखर वल्दिया और एक अन्य नेपाली नागरिक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से नेपाली नागरिक पिथौरागढ़ में नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एससी, एसटी एक्ट का दुरुपयोग कर रहे हैं। खुद मारपीट करने के बाद निर्दोष लोगों को फंसाने और धन वसूली के लिए धमकाया जा रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Harela Festival: मंत्री अजय टम्टा ने किया हरेला मेले का शुभारंभ, स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान मारपीट में घायल शेखर वल्दिया की मां का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं शहीद की पत्नी हूं। मेरे पति ने देश की रक्षा के लिए सीने में गोलियां खाई हैं। मेरे बेटे को अकारण पीटा गया है। उन्होंने मारपीट करने वाले आठ युवाओं पर हत्या के प्रयास की धारा लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वह कलक्ट्रेट में पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लेंगी। इस मौके पर देवभूमि क्षत्रिय समिति के अध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट, इंद्रजीत सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक शमशेर महर, मुकेश पंत सहित कई लोग मौजूद रहे।

डीएम ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन
युवाओं से मारपीट के मामले में विभिन्न जन संगठनों ने डीएम रीना जोशी से मुलाकात की। इस दौरान डीएम रीना जोशी ने कहा इस मामले में भट्यूड़ा गांव के आठ युवाओं के खिलाफ बीएनएस की धारा 111( 2) और 191 (2 ) और बलवा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस दौरान सीओ परवेज अली ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed