{"_id":"6698fb96097d75963d050801","slug":"union-minister-of-state-for-roads-ajay-tamta-inaugurated-harela-fair-in-bhimtal-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harela Festival: मंत्री अजय टम्टा ने किया हरेला मेले का शुभारंभ, स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harela Festival: मंत्री अजय टम्टा ने किया हरेला मेले का शुभारंभ, स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से मोहा मन
Thu, 18 Jul 2024 04:55 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:55 PM IST
सार
रामलीला मैदान मल्लीताल में बृहस्पतिवार को हरेला महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय सड़क राज्य परिवहन मंत्री अजय टम्टा ने किया। लोक गायक इंदर आर्या ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
अजय टम्टा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामलीला मैदान मल्लीताल में बृहस्पतिवार को हरेला महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय सड़क राज्य परिवहन मंत्री अजय टम्टा ने किया। लोक गायक इंदर आर्या ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
मंत्री टम्टा ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली का संदेश देता है। उन्होंने का भीमताल का हरेला मेला ऐतिहासिक है इसे राज्य स्तरीय मेला घोषित कराने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कुमाऊं मंडल और गढ़वाल की सड़कों को बेहतर किया जाएगा। इसके लिए काठगोदाम से नैनीताल तक टू-लेन सड़क और कैंची में टनल और टू-लेन सड़क बनाने काम किया जाएगा। भीमताल में बाईपास चौड़ीकरण किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बंद सड़कों से यात्रियों और ग्रामीणों को समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए अधिकारियों को जल्द सड़क खोलने को कहा है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- भीमताल हरेला महोत्सव पर सियासत: मेले में नेता प्रतिपक्ष को नहीं बुलाने पर भड़के कांग्रेसी, SDM पर गंभीर आरोप
विज्ञापन
मेले में भाजपाईयों ने मंत्री टम्टा के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या, ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, योगेश तिवारी, नितिन राणा, प्रदीप पाठक, कमलेश रावत, अनिल चनौतिया, नितेश बिष्ट मौजूद रहे।
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन