फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mother. child. die during delivery, uproar. Gangolihat CHC.

Pithoragarh News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, गंगोलीहाट सीएचसी में हंगामा

Tue, 04 Feb 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 04 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mother. child. die during delivery, uproar. Gangolihat CHC.
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर की गई महिला और उसके शिशु की सोमवार रात 12 बजे एक नर्सिंग होम में मौत हो गई। सीएचसी से देर से रेफर करने और दो घंटे देरी से एंबुलेंस मिलने से गुस्साए
विज्ञापन


व्यापारियों और लोगों ने मंगलवार को सीएचसी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगाम किया। उन्होंने सीएमओ को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती ने बताया कि कमला देवी (29) पत्नी रविंद्र सिंह निवासी रैतोला नागदुना चौरपाल को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सोमवार दोपहर डेढ़ बजे परिजन सीएचसी लेकर लाए। महिला की हालत बिगड़ने पर पौने तीन बजे उसे रेफर कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परिजनों को एक नर्सिंग होम में ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन वह दो घंटे बाद उपलब्ध हुई। इसके बाद महिला का पति उसे नर्सिंग होम ले गया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के चलते देर रात जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अस्पताल पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्यकर्मियों ने सामान्य प्रसव की बात कहकर समय पर पीड़िता को रेफर नहीं किया। उनका कहना है कि मामले में स्वास्थ्यकर्मियों ने लापरवाही बरती है। पीड़िता की जान पर जब बन आईस तब उसे रेफर किया गया। रोष जताने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष खाती, सचिव मनीष बिष्ट, पुष्कर खाती, जगदीश सिंह बोहरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोहरा, भूपेश पंत, गणेश सिंह बोरा, रणजीत सिंह बोहरा, कमल सुगड़ा आदि शामिल रहे।



स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग

गंगोलीहाट। सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने की मांग तेजी से उठ रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती ने सीएमओ को ज्ञापन भेजकर स्त्री रोग, बाल रोग विशेषज्ञ को प्राथमिकता देते हुए सभी सृजित पदों पर अतिशीघ्र नियुक्ति की मांग की है। मांग पूरी न होने पर रणनीति बनाकर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि लोग वर्षों से स्वास्थ्य सुविधाओं की अनदेखी पर सवाल उठाते आ रहे हैं। कहा कि कई बार विभाग से विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इसका खामियाजा क्षेत्र की गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है। युवराज सिंह खाती, हीरा सिंह धानिक, व्यापार संघ के पदाधिकारी निशांत पांडे, सौरभ रावल सहित कई लोगों ने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद


कोट

गंगोलीहाट में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जेएस नबियाल, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed