फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mostamanu in forest fire

मोस्टामानू के जंगल में भी आग

Fri, 29 Apr 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/नाचनी Updated Fri, 29 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mostamanu in forest fire
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के नजदीक मोस्टामानू के जंगल को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। बृहस्पतिवार रात से लगी आग शुक्रवार दिनभर धधकती रही। हर तरफ उठ रहे आग के अंगारे जंगलों के अस्तित्व के लिए खतरा बन गए हैं। सड़क के किनारे लगी आग को बुझाने में सरकारी अमला फेल साबित हो रहा है। जल कर सड़क में गिर रहे पेड़ कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं, जिस तरह से जंगल धधक रहे हैं, उसे देखकर नहीं लगता कि कोई भी जंगल अब आग की विभीषिका से बच पाएगा। वहीं, गांव की महिलाओं और वन पंचायत सरपंच की तत्परता से खोलियागांव का जंगल आग से काफी हद तक बच गया।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के मोस्टामानू का जंगल बृहस्पतिवार को दावाग्नि की चपेट में था। जबरदस्त ढंग से लगी आग से बेशकीमती वनस्पति जलकर नष्ट हो गई है। आग बुझाने के तमाम प्रयास नाकाम साबित हुए। शुक्रवार को भी मोस्टामानू के जंगल जलते रहे। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जंगल से राख उड़कर आबादी में आ रही है। पिथौरागढ़-थल मार्ग के भौड़ी के जंगलों में भी जबरदस्त आग लगी हुई है। सड़क से सटकर लगी आग से पेड़ जल कर सड़क पर गिर रहे हैं, जो सड़क पर चलने वाले लोगों के साथ ही वाहनों के लिए भी गंभीर खतरा बन गए हैं।
विज्ञापन


थल से पिथौरागढ़ लौट रहे जाजरदेवल निवासी मोहित जोशी ने बताया कि भौड़ी में इतनी जबरदस्त आग लगी थी कि पेड़ जल कर सड़क पर गिर रहे हैं। उनका कहना था कि हालात ऐसे हैं कि कभी भी कोई वाहन आग की चपेट में आ सकता है। उन्होंने बताया कि इतनी जबरदस्त आग के बावजूद वन विभाग का कोई आदमी आग बुझाते नहीं दिखा। बेड़ीनाग से पिथौरागढ़ तक जंगल जबरदस्त ढंग से जल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्कोट से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात 7.45 बजे खोलियागांव के जंगल में अचानक आग लग गई। नेहा पाल, रंजना पाल, मोहित पाल, हेमा देवी, सरपंच आन सिंह पाल, दिगंबर पाल, विमला पाल आदि ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। वन रेंजर केआर टम्टा भी आग लगने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए थे।

नाचनी से मिली सूचना के अनुसार धामीफलंटी, सूपाधार, ककड़सिंह बैंड में आग से जंगल जलकर नष्ट हो गए। नदी के उस पार बागेश्वर जिले के जंगलों में भी जबरदस्त आग लगी है। हर तरफ धुआं फैला हुआ है। धुएं के गुबार से आग की छोटी घटनाएं दिखाई नहीं दे रही है।


जंगल की आग से दो गैर आवासीय मकान जले
पिथौरागढ़। जंगल की आग से शुक्रवार सुबह बड़ाबे निवासी भैरव दत्त जोशी और धर्मेश जोशी के गैर आवासीय मकान जल गए। सूचना पर तहसीलदार हरी राम, राजस्व निरीक्षक भरत शाही, राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश कापड़ी, होशियार चंद मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने फायरब्रिगेड मौके पर बुलाया। फायरब्रिगेड के वाहन में पानी समाप्त होने के बाद पानी न होने से आग बुझाने में दिक्कत आई। आसपास कहीं पानी न होने से राजस्व, फायर कर्मियों के साथ ही ग्रामीणों ने आग बुझाने में परंपरागत तरीके का इस्तेमाल किया। आग पर मिट्टी डालकर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed