फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More than five thousand devotees visited Mother Tripura Sundari

Pithoragarh News: पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन

Wed, 22 Nov 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
More than five thousand devotees visited Mother Tripura Sundari
नेपाल के त्रिपुरा सुंदरी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले के दशरथ चंद नगरपालिका आठ में स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी (मां रणसैनी भगवती) के मंदिर में बुधवार को मुख्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इस दौरान 154 बकरे और 76 भैंसों की बलि दी गई।
विज्ञापन

मां रणसैनी भगवती मंदिर के गर्भ गृह से विधिविधान से पूजा-अर्चना कर देवी का डोला उठाया गया। मान्यता है कि डोला उठने के बाद मां भगवती अपने मायके कापड़ी गांव जाती है। यहां ढोल नगाड़ों के साथ मां रणसैनी भगवती का स्वागत कर पूजा की जाती है। कापड़ी गांव से लौटने के बाद मां का डोला मंदिर परिसर में घुमाया जाता है। इस दौरान पूरा वातावरण मैया के जयकारों से गुंजायमान हो जाता है। श्रद्धालुओं मां से मनोकामनाएं पूरी होने का वरदान मांगते हैं। मां भगवती सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देती हैं।
विज्ञापन

मनोकामनाएं पूरी होने के बाद श्रद्धालु बलि देते हैं। यहां सुदूर पश्चिम प्रदेश के प्रदेश प्रमुख देवराज जोशी, पूर्व मुख्य मंत्री राजेंद्र सिंह रावल, कंचनपुर प्रदेश सभासद बहादुर सिंह थापा, दिवान सिंह बिष्ट समेत भारत से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क चाय, पानी और रात्रि विश्राम के लिए कंबल, तिरपाल और लकड़ी की व्यवस्था की थी। मेले में शांति व्यवस्था के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ जिला प्रशासन, नेपाली सशस्त्र बल, पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूलापुल पर लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार
झूलाघाट। बुधवार सुबह मां रणसैनी भगवती मंदिर में भारत से नेपाल जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से झूला पुल पर लंबी कतार लग गई। एसएसबी की ओर से पुल पर आने जाने वाले सभी लोगों से पहचान पत्र दिखाने को कहा गया। एसएसबी ने नाम, पता रजिस्टर में अंकित करने के बाद ही लोगों को जांच कर आवागमन करने दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed