फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More than a thousand potholes on 15 km road

Pithoragarh News: 15 किमी सड़क पर हजार से अधिक गड्ढे

Thu, 05 Oct 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
More than a thousand potholes on 15 km road
भेरंग पट्टी को जोड़ने वाली सड़क की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। भेरंग पट्टी को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। 15 किमी की सड़क पर हजारों गड्ढे बने हुए हैं। कहीं पर भी सड़क 10 मीटर भी ठीक नहीं है। खराब सड़क में ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण चार साल से सड़क ठीक करने की मांग कर रहे हैं। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क में यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सड़क खराब होने की वजह से बड़े वाहन नहीं चल रहे हैं, जिस कारण खाद्यान्न, सब्जी और अन्य सामग्री के दाम ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों में महंगे हो चुके हैं। खराब सड़क के चलते कुचा, अग्रोन, पाली, पोखरी, बोयल, चौपाता, आंवलाघाट, चोली, विरगोली, हटकेश्वर सहित डेढ़ दर्जन गांव के 15 हजार लोग परेशान हैं। दिनेश जोशी ने बताया कि विभाग ने टेंडर लगा दिए हैं।
विज्ञापन

उम्मीद है कि छह माह बाद सड़क आवाजाही करने लायक हो जाएगा। सड़क सुधारीकरण के लिए विभाग ने लाखों टेंडर भी कर लिए हैं। छह माह में सड़क सुधारीकरण के काम का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र बिष्ट का कहना है कि सड़क को ठीक करने की मांग लगातार विभाग से करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हुई है। इस बदहाल सड़क पर दर्जनों गांव के लोग आवाजाही करते हैं।

पुष्कर सिंह का कहना है कि हल्की बारिश में भी सड़क में कई जगह मालवा आ जाता है। सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार जगह-जगह टूट चुकी है।

लोनिवि के एई अनिल कनौजिया का कहना है कि सड़क में डामरीकरण, नाली और सुरक्षा दीवार बनाने के लिए दो करोड़ 32 लाख का टेंडर हो गया है। निर्माण सामग्री डाली जा रही है। छह माह में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed