फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More than 50 forests are burning in Pithoragarh even in winter.

पिथौरागढ़ में शीतकाल में भी धधक रहे हैं 50 से अधिक जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
More than 50 forests are burning in Pithoragarh even in winter.
डीडीहाट वन क्षेत्र के ध्वज के जंगल धधक रहे हैं। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। शीतकाल में भी पिथौरागढ़ के 50 जंगलों में आग लगी हुई है। जंगलों की आग से वन संपदा के साथ ही वन्यजीवों को भी खतरा पैदा हो गया है। आग की 18 घटनाओं में 26.60 हेक्टेयर जंगल जल चुका है।
विज्ञापन

शीतकाल में कनालीछीना, डीडीहाट, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, धारचूला सहित जिला मुख्यालय से लगे 50 जंगलों में आग लगी हुई है। आग की 18 घटनाओं में 26.60 हेक्टेयर जंगल जल गया है। वन विभाग के कर्मी आग को बुझाने में सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। जंगलों की आग से वन संपदा के साथ ही वन्यजीवों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

कोट..........
वन कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि आग की घटनाओं की सूचनाओं मिलने पर तुरंत उन पर काबू पाने के लिए प्रयास करें। जंगलों में आग लगाते कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - नवीन पंत, उप प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारी जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगा रहे हैं आग
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली की तलहटी सहित कई स्थानों पर मोनाल, भरल, हिम तेंदुए के शिकार के लिए शिकारी जंगलों में आग लगा रहे हैं।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के बाद वन्य जीव निचले क्षेत्रों में आते हैं। शिकारी जंगलों में छुपे जानवरों को बाहर निकालने के लिए आग लगाते हैं, जंगलों से बाहर आने पर उनका शिकार करते हैं। वन विभाग उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गश्त करने का दावा कर रहा है, लेकिन जंगलों की आग पर काबू नहीं पा रहे हैं। (संवाद)
डीडीहाट में सिराकोट, पमस्यारी के जंगलों में लगी आग
डीडीहाट। डीडीहाट के सिराकोट, पमस्यारी, घनधूरा के जंगलों में आग की घटनाएं पिछले सालों की तुलना में बढ़ी हैं। इधर, सतगढ़, ख्वातड़ी, कापड़ीगांव के जंगल जल चुके हैं। वन विभाग के कर्मचारी जंगलों की आग को बुझाने में लगे हुए हैं। (संवाद)

हेयर सैलून की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। गांधी चौक के पास नगर पालिका के शॉपिंग कांप्लेक्स में स्थित एक हेयर सैलून की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान और फर्नीचर जल गया। हेयर सैलून के मालिक मोहम्मद ताहिर ने बताया कि शुक्रवार रात सात बजे तक वो दुकान में काम कर रहे थे। इसके बाद वह अपने घर चले गए। शनिवार सुबह आठ बजे जैसे ही दुकान खोली तो शार्ट सर्किट से सारा सामान, उपकरण और फर्नीचर जला हुआ था। मोहम्मद ताहिर ने बताया कि अग्निकांड में उसे दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed